न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में समारोह का आयोजन कर किया गया वार्षिक प्रगति-पत्र का वितरण।
महराजगंज रायबरेली
न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल इंटरमीडिएट कॉलेज सलेथू, महराजगंज, रायबरेली में वार्षिक प्रगति- पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया| कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप-जिलाधिकारी (तहसील महराजगंज)सचिन यादव,खंड शिक्षाधिकारी(महराजगंज)राम मिलन यादव,अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (महराजगंज) डॉ.पी.के. श्रीवास्तव,एन.एस.पी.एस. सलेथू प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुशील पांडेय एवं विद्यालय संस्थापक प्रबंधक डॉ० शशिकांत शर्मा, एन.एस.बी.वी.एम.के प्रधानाचार्य तारकेश्वर सिंह, एन. एस.पी.एस.त्रिपुला के प्रधानाचार्य एस०एल०प्रजापति,एन.एस. पी.एस. सलोन प्रधानाचार्या कमाक्षा सिंह, प्राचार्य एन.एस.सी.एच.ई. डॉ.अनिल श्रीवास्तव,एन.,एन.एस.पी.एस. सलेथू के प्रधानाचार्य राजीव सिंह, उप प्रधानाचार्या- रजनी श्रीवास्तव के द्वारा मां सरस्वती का पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया| प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने अपने स्वागत उद्बोधन द्वारा विद्यालय में उपस्थित सभी गणमान्यों व अतिथियों का स्वागत किया|
कार्यक्रम की श्रंखला में सर्वप्रथम आयुषी, विधी, नव्या,पंखुड़ी, एंजिल, रशिका,प्रियदर्शिनी ने स्वागत गीत के माध्यम से सभी का स्वागत किया| नर्सरी,एल.के.जी.और यू.के.जी.के नौनिहालों द्वारा पेरेंट्स थीम डांस,स्कूल नहीं जाना,गुड हैबिट्स,डिवोशनल डांस,मोबाइल एडिक्शन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जो कि बहुत ही मनमोहक रहे|संध्या,आस्था,सुहानी,तान्या, अवनी,दीपांशी,आस्था, आंचल,युवराज,अमन,नव्या, रिद्धी,खुशी,प्रगति,वर्तिका, अरुणिमा,तेजस्वी,हिमांशी, शिक्षा,अन्नू,रितिका, धानी,खुशी,राम वर्मा,अनुराग,शिवम,साक्षी, काव्य ,आलिमा, सौम्या,आकृति, आशिता,अनन्या,कृति,अंशिका,जारा, नित्या,आराध्या,शिवा आदि के द्वारा दुर्गा स्तुति,होली डांस,इमोशनल ड्रामा,बागबान थीम एक्ट, मैशअप डांस आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति ने अभिभावकों एवं दर्शकों का मन मोह लिया| विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले छात्रों को प्रतीक चिन्ह दिया गया|
प्राइमरी विंग टॉपर अंशुमान यादव, जूनियर विंग टॉपर सृष्टि जायसवाल, सीनियर विंग टॉपर-राजवीर सिंह की घोषणा की गई जिन्हे प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया |
परीक्षा(2024)- आई.आई.टी.जे.ई.ई.मेंस उत्तीर्ण छात्र- नैतिक श्रीवास्तव व अंश प्रताप सिंह,क्लैट उत्तीर्ण छात्रा- अनन्या सिंह, नीट उत्तीर्ण छात्र- अमित कुमार व साधना पटेल को सम्मानित किया गया|
तत्पश्चात स्कूल टॉपर-सृष्टि जायसवाल की घोषणा की गई तथा उसे सम्मानित किया गया, साथ ही 2024 बोर्ड- परीक्षा के हाई स्कूल टॉपर-जाह्नवी मिश्रा(डिस्ट्रिक रैंक-4,स्कूल रैंक-1)को ₹23400से व दिव्यांक सिंह(डिस्ट्रिक रैंक-5,स्कूल रैंक-2), दिव्या अवस्थी(डिस्ट्रिक रैंक-7,स्कूल रैंक- 3) को बाइसिकल द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया साथ ही इण्टरमीडिएट स्कूल टॉपर अनन्या श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया|
इसी दौरान सत्र 2024-25 में सत प्रतिशत उपस्थित रहने वालो छात्रों को भी सम्मानित किया गया|
संस्थापक प्रबंधक डॉ० शशिकांत शर्मा ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम इन छोटे बच्चों की प्रस्तुति को सराहा और कहा कि अभिभावकों के सहयोग व छात्र -छात्राओं के परिश्रम और विद्यालय के सामूहिक प्रयास से इन बच्चों की प्रस्तुति इतनी शानदार हो सकी।विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ठ रहा तथा प्रत्येक कक्षाओं के रैंकर्स इस प्रकार रहे-
प्राइमरी विंग में- कक्षा-1से प्रथम स्थान-सौम्या मौर्या, द्वितीय स्थान- स्वास्तिक वर्मा ,तृतीय स्थान- अनुराधा, कक्षा-2 से प्रथम स्थान - शिवानी कसेरा ,द्वितीय -स्थान प्रख्या श्रीवास्तव,तृतीय स्थान-समीक्षा शुक्ला, कक्षा -3 से प्रथम स्थान अंशुमान जायसवाल व अंशुमान यादव, द्वितीय स्थान दिव्या वर्मा ,तृतीय स्थान-सोनाली यादव, कक्षा-4 से प्रथम स्थान-अहम मौर्या, द्वितीय स्थान साक्षी यादव, तृतीय स्थान-आराध्या पटेल, कक्षा-5 से प्रथम स्थान-साक्षी,द्वितीय स्थान देवशी, तृतीय स्थान-अवनी रहे|जूनियर विंग में- कक्षा -6 से प्रथम स्थान-सामर्श ,द्वितीय स्थान- अंश सोनी, तृतीय स्थान-उत्कर्ष सिंह, कक्षा-7 से प्रथम स्थान-अभिषेक यादव, द्वितीय स्थान-तान्या अवस्थी, तृतीय स्थान-प्रिंस सिंह, कक्षा- 8 से प्रथम स्थान-सृष्टि जायसवाल, द्वितीय स्थान-सत्यवीर, तृतीय स्थान-श्रृति मिश्रा|सीनियर विंग में-कक्षा-9 से प्रथम स्थान-राजवीर सिंह, द्वितीय स्थान-प्रियांश अवस्थी, तृतीय स्थान-दिशा जैन तथा कक्षा -11 से प्रथम स्थान-जाह्नवी मिश्रा, द्वितीय स्थान-अक्षत वर्मा, तृतीय स्थान-स्वजल गुप्ता रहे जिन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया|कार्यक्रम का कुशल संचालन मो.सुलेमान सिद्धिकी, सुनीता तिवारी प्रिया वैश्य अध्यापक- अध्यापिकाओं व आयरा ,सौम्या,नूर आस्था,सत्यवीर ,अनन्या , समीक्षा ,नीरव छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षकाएं व कर्मचारी उपस्थित रहे|
Comments