महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में मनाए गए कार्यक्रम


महराजगंज रायबरेली 
      महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेण्ड्री कालेज में नवदुर्गा कन्या पूजन एवं पूर्व में विजया दशमी पर व्याख्यान हुआ। प्रधानाचार्य कमल बाजपेयी ने कन्याओं का विधिवत दुर्गा के नवों रूपों में पूजन तिलक तथा पैर छूकर आर्शीवाद लिया। सभी कन्याओं को कन्याभोज कराया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि जब धरा पर असुरों की गतिविधि बढ़ गयी तो सभी ने असुरीय प्रवृत्तियों को रोकने हेतु अपनी शक्तियाँ एक जगह पर केंद्रित की तो उससे माँ जगदंबा दुर्गा देवी का प्रादुर्भाव हुआ। जिन्होने रक्तबीज, शुभ-निशुंभ दुर्गमासुर तथा महिसासुर से युद्ध करते हुए दसवें दिन उसका वध किया। इस दिन को विजयादशमी के रूप में मनाते हैं।नीरू मैम तथा मंजू मैम ने बच्चों का श्रंगार किया तथा बच्चों में अच्छे संस्कारों हेतु उन्हे शिक्षा दी। प्रधानाचार्य ने सर्वसमाज को बच्चों अभिभावकों को नवरात्र तथा विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी कहा माँ दुर्गा सभी की सकल बाधायें दूर करें सभी धनधान्य तथा संतान से सुखी रहें।इस अवसर पर पी० आर० ओ० राजीव मिश्रा, सुरेन्द्र प्रजापति, मंजू सिंह, सरिता मिश्रा, अमित सिंह, अनुपम सिंह, राजकिशोर पाल, नीरू बाजपेई, आदर्श शुक्ला, ज्योति सिंह, शालिनी सिंह, जय सिंह, ज्योति जायसवाल, साधना सिंह, रूचि सिंह, गर्विता सिंह, दिलीप गुप्ता, आलोक यादव, लवलेश सिंह, सौम्या शुक्ला, नेहा सिंह सहित सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद रही।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ० बी०आर० अम्बेकर शिक्षा सदन इण्टरमीडिएट कॉलेज का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट,एक दूसरे को मिठाई खिला दी बधाई

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?