केसर खेड़ा दुग्ध उत्पादक एसोसिएशन द्वारा वार्षिक बैठक का किया गया आयोजन
शिवगढ़, रायबरेली: बनासकांठा(अमूल)जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ द्वारा पशुपालक किसानों के साथ वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में पशु पालक किसानों को बनासकांठा दुग्ध उत्पादक संघ की समिति द्वारा बोनस का वितरण किया गया गौरतलब हो कि शनिवार को विकास क्षेत्र शिवगढ़ के केसर खेड़ा गांव स्थित केसर खेड़ा दुग्ध उत्पादक एसोसिएशन द्वारा बनास डेयरी के सचिव कमलेश वर्मा की अध्यक्षता में वार्षिक बैठक एवं बोनस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। राजकीय पशु चिकित्सालय शिवगढ़ के प्रभारी अधिकारी डॉ इंद्रजीत वर्मा द्वारा लगभग 300 पशुपालक किसानों को बोनस के रूप में वाटर जग का वितरण किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ इंद्रजीत वर्मा ने कहा कि ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी क्षेत्र तक पशुपालन का काम लोगों का प्रमुख व्यवसाय बनता जा रहा है क्योंकि पशुपालन लोगों की समृद्धि का द्वार खोल रहा है इससे किसानों को दोहरी कमाई होती है पहला तो वह दुग्ध बिक्री करके, दूसरी पशुओं के गोबर से खाद बनाकर भी उसकी बिक्री करके अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं साथ ही उन्होंने कहा कि पशुपालन करने वाले किसानों को पशुओं की अच्छी तरह से देखभाल करनी चाहिए एवं समय-समय पर उनका टीकाकरण भी कराना चाहिए जिससे पशु का स्वास्थ्य भी अच्छा रहे जब पशु स्वस्थ रहेगा तभी वह अच्छा दुग्ध उत्पादन देगा उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पशु पालकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जो भी पशु पालक किसान इन योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं वह राजकीय पशु चिकित्सालय शिवगढ़ से संपर्क कर सकते हैं इस मौके पर समिति के अध्यक्ष जय सिंह उर्फ बच्चू, डेयरी के सुपरवाइजर सर्वेश मिश्रा, आशीष पाल शालिनी कुमारी सहित पशुपालक किसान मौजूद रहे।
Comments