लखनऊ में रियागा ज्वेलर्स के नए शोरूम की शुरुआत, कई बड़ी हस्तियां रहीं मौजूद
Lucknow update : ज्वेलरी के शौकीनों के लिए गुरुवार को नए शोरूम की शुरुवात की गई है। वृंदावन योजना के सेक्टर-6ए स्थित एमजी हाइट्स में रियागा ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड के शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई जनप्रतिनिधि व व्यापारी शामिल हुए। शोरूम में गोल्ड, सिल्वर, डायमंड के साथ कुंदन और पोल्की ज्वेलरी की भी आकर्षक रेंज उपलब्ध है।
राजधानी के वृंदावन योजना स्थित एमजी हाइट्स में रियागा ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड के नए शोरूम की शुरुआत उत्साह और धूमधाम के साथ हुई। उद्घाटन के लिए पहुंचे मेहमानों का रियागा परिवार ने ढोल-नगाड़ों, तिलक और माल्यार्पण के साथ स्वागत किया।
शोरूम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश पुलिस पावर कॉरपोरेशन के अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. आर.के. स्वर्णकार (आईपीएस) ने फीता काटकर किया। वहीं, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष और पूर्व सांसद बैजनाथ रावत व उत्तर प्रदेश शासन के सहकारिता आयुक्त एवं निबंधक कुमार प्रशांत (आईएएस) ने सिल्वर सेक्शन का शुभारंभ किया। इस दौरान अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतिष्ठान की सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सोने-चांदी से लेकर डायमंड और पोल्की ज्वेलरी तक की रेंज
रियागा ज्वेलर्स में ग्राहकों को सोने, चांदी और हीरे के आभूषणों के साथ कुंदन और पोल्की ज्वेलरी की भी कई डिजाइन देखने को मिलेंगी। शोरूम में ग्राहकों की पसंद और जरूरत को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग तरह के आभूषण रखे गए हैं। प्रतिष्ठान को आधुनिक डिजाइन और ग्राहकों के भरोसे को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
कई अधिकारी और व्यापारी कार्यक्रम में पहुंचे
शोरूम के शुभारंभ समारोह में लखनऊ सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा, आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी, अपर जिलाधिकारी डॉ. सुरेश सोनी और पूर्व आईएएस अधिकारी राजीव वर्मा मौजूद रहे।इसके अलावा सांवलिया सिंह, के.के. शुक्ला, प्रणव अग्निहोत्री, अजय वर्मा, गोवर्धन मिश्रा, रमेश शुक्ला, महेश शर्मा, चेयरमैन प्रभात साहू, चेयरमैन सरिता गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक गोपीचंद सोनी, एडीजे वी.के. सिंह और बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक शैलेंद्र सिंह समेत कई अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
रियागा परिवार ने किया अतिथियों का स्वागत
शोरूम के शुभारंभ पर कमलेश रस्तोगी, अंकुर रस्तोगी, प्रियम राज, प्रशांत रस्तोगी, स्नेहा, वंशिका, विजय वैश्य, विमल रस्तोगी, रश्मि रस्तोगी, आदर्श वैश्य और शिवम राज ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सभी अतिथियों, ग्राहकों और शुभचिंतकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में लोगों ने नए शोरूम की शुरुआत पर रियागा परिवार को शुभकामनाएं दीं।
Comments