नवरात्रि के नौ दिवस रामकथा का होगा आयोजन

महराजगंज रायबरेली।
        क्षेत्र के पूरे चोप मजरे सिकंदरपुर में नवरात्रि के नौ दिवसों में रामकथा का पाठ होने से ग्रामीणों में उत्साह का भक्ति भाव देखा जा रहा। रामकथा पाठ करने अयोध्या से कथावाचन करने आयी साध्वी शिवांगी गोश्वामी द्वारा प्रथम दिन गांव की महिलाओं एवं राम भक्तों संग भव्य कलश यात्रा निकाली। गांव निवासी एवं भाजपा नेता जनमेजय सिंह नें बताया की साध्वी शिवांगी गोश्वामी द्वारा लगातार सायं 7 से 11 बजे तक रामकथा कहीं जाएगी। इस दौरान कलश यात्रा में प्रमुख रूप से जजमान श्रीमती तारा सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह, ग्राम प्रधान डब्बू सिंह, देव प्रकाश पांडेय, राहुल सिंह, रवि सिंह, रंजीत सिंह, अजीत सिंह,रामतीरथ प्रजापति एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

पीठ पर क्रिकेट कीट और दिल्ली की सड़कों पर तानों का बोझ,इन हालातों से गुजरकर कैसे वर्ल्ड कप तक पहुंचा ये क्रिकेटर

आईआईएमसी विद्यार्थियों ने तपोवन महारोगी सेवा मंडल का किया शैक्षणिक दौरा