शान और शौकत के साथ निकाला गया बारावफात (ईद मिलादुन्नबी) का जुलूस

महराजगंज रायबरेली
    कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बारावफात (ईद मिलादुन्नबी) का जुलूस शान और शौकत से निकाला गया। जुलूस के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। एसडीएम सीओ व कोतवाल पुलिस बल के साथ भ्रमणशील रहकर सुरक्षा का जायजा लेते रहे।
      सोमवार को महराजगंज कस्बे में बारावफात का जुलूस कस्बे में सीएचसी के पास स्थित मस्जिद से निकाला गया जो कस्बे का भ्रमण करते हुए वापस मस्जिद में जाकर समाप्त हुआ। जुलूस में शामिल लोग या रसूल या रसूल,पत्ती पत्ती फूल फूल,सरकार की आमद मरहबा जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस को लेकर महराजगंज कस्बे में जगह जगह सजावट करते हुए रोशनी की गई थी।इस दौरान असगर मदारिया, जिया उल हक, अली अमजद,लाला मनिहार, फिरोज अहमद,रमजान अली,बाबू मुस्तकीम सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। मौके पर विधायक श्यामसुंदर भारती व कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी नें पहुंच मुस्लिम समुदाय कों बधाई दीं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बावन बुजुर्ग बल्ला,लोधवामऊ, सहित खैरहना में भी जुलूस निकाला गया। खैरहना मे मदरसा दारूल उलूम बरकातुर्जा में मौलाना तनवीर आलम की सरपरस्ती व राजू प्रधान, इद्रीस, हाफिज बिलाल अहमद, हाफिज मोबीन, हाफिज मुसर्रत व मदरसा स्टाफ की देखरेख में आन-बान व शान से जुलूस निकाला गया।इस दौरान एसडीएम रश्मि लता,सीओ यादुवेंद्र बहादुर पाल, कोतवाल बालेंदु गौतम पुलिस बल के साथ क्षेत्र भ्रमण करते रहे।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ० बी०आर० अम्बेकर शिक्षा सदन इण्टरमीडिएट कॉलेज का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट,एक दूसरे को मिठाई खिला दी बधाई

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में मनाए गए कार्यक्रम