तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, छोटेलाल अध्यक्ष तो नागेंद्र सिंह बने महामंत्री
महराजगंज रायबरेली
तहसील बार एसोसिएशन महराजगंज के चुनाव में विभिन्न पदों पर एक एक नामांकन होने की दशा में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। जिसमे छोटेलाल को अध्यक्ष तो नागेंद्र सिंह को महामंत्री चुना गया। नई कार्यकारिणी को सभी अधिवक्ताओं ने बधाई दी।
बताते चले कि तहसील बार एसोसिएशन महराजगंज के अध्यक्ष रहे संतोष कुमार श्रीवास्तव के कार्यकाल समाप्त होने पर एल्डर कमेटी द्वारा सदस्यता अभियान चलाते हुए चुनाव की घोषणा कर दी। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष बलवंत प्रसाद शुक्ल, धीरेंद्र प्रताप सिंह व धर्मेंद्र सिंह की देखरेख में 2 सितंबर से 9 सितंबर तक पदों हेतु नामांकन का अवसर दिया गया।
मंगलवार को चुनाव हेतु आए नामांकन पत्रों के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि सभी पदों पर एक एक नामांकन ही दाखिल हुए हैं जिससे सभी को निर्विरोध पधाधिकारी घोषित कर दिया गया। अधिवक्ता छोटेलाल को अध्यक्ष वरिष्ट उपाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, उपाध्यक्ष दुष्यंत प्रसाद नवचेतन व संजीव कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री नागेंद्र सिंह , वरिष्ठ सहमंत्री आलोक अवस्थी, सहमंत्री बृजेंद्र प्रताप, कोषाध्यक्ष सुमित कुमार, पुस्तकालय अध्यक्ष राजकुमार लोधी, आय व्यय निरीक्षक अवधेश कुमार पाल, मीडिया प्रभारी अर्जुन सिंह के अलावा सदस्य पद के लिए अयोध्या प्रसाद श्रीमाली, कृष्ण गोपाल अवस्थी , संतोष कुमार श्रीवास्तव , दल बहादुर सिंह , प्रवीण कुमार शुक्ला, ताहिर हुसैन , अरविंद कुमार श्रीवास्तव, परमानंद वर्मा , राधेलाल , अंकुल पाठक, अतुल कुमार सिंह व आशाराम को चुना गया। सभी पदाधिकारीयों को अधिवक्ता साथियों ने बधाई दी।
Comments