तो क्या "सीएमओ साहब" के रहमो करम पर चल रहा न्यू सहारा हॉस्पिटल


...तो क्या महराजगंज में झोलाछाप डॉक्टरों की वजह से एक मौत का और इंतजार कर रहे सीएमओ साहब*

कई सालो से चल रहे न्यू सहारा हॉस्पिटल पर मेहरबान सीएमओ साहब

महराजगंज रायबरेली
 जिले के हरचन्दपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में नवजात की मौत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग आंखे नही खोल रहा है। अप्रशिक्षित चिकित्सक जिन्हे झोलाछाप डाक्टर ही कहा जा सकता है जगह जगह अपनी दुकानें खोले गांव के गरीब व अशिक्षित लोगों से बीमारी का डर दिखा मनचाहा रूपया एठने में जुटें हैं यही नही आये दिन इन्ही अप्रशिक्षित चिकित्सको की अज्ञानता के कारण मौत के मामले सामने आते रहते हैं। परन्तु स्वास्थ्य विभाग में जिले पर बैठे उच्चाधिकारी अपनी आंखें बन्द किए हुए हैं।
         महराजगंज क्षेत्र में भी इस तरह की दुकाने सजी हुई हैं जो इलाज के नाम पर लोगो को चूना लगाने और उनके जीवन से खिलवाड़ करते देखे जा रहे है। महराजगंज बछरावां मार्ग पर स्थित न्यू सहारा हाॅस्पिटल भी गरीबों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर बिना किसी प्रशिक्षित चिकित्सक के ही अस्पताल का संचालन कर रहा है हालाकि अस्पताल के बाहर लगे बोर्ड में बड़े-बडे़ चिकित्सकों का नाम डाल गुमराह करने में कोई कमी नही है। परन्तु किसी मरीज या तीमारदार ने शायद ही इस अस्पताल में कोई प्रशिक्षित चिकित्सक देखा हो। अस्पताल संचालक चन्दन मौर्य द्वारा काफी समय से खुलेआम अस्पताल का संचालन किया जा रहा है जिसका आज तक न तो स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण कराया गया है और न ही किसी मानक को पूरा किया गया है यहां तक कि पूरे अस्तपाल में सुरक्षा के उपायों का भी कोई नामोंनिशान नही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग इन अवैध अस्पतालों पर कार्यवाही करने के बजाय इन्हे संरक्षण दे रहा है। अवैध अस्पतालों पर जब भी कार्यवाही की बात की जाती है तो सीएचसी अधीक्षक द्वारा नोटिस दिये जाने बात तो कही जाती है परन्तु सालों बीत जाने के बाद भी कार्यवाही नही की जाती है। मामले में सीएचसी अधीक्षक डा0 पी के श्रीवास्तव से बात की गयी तो उन्होने बताया कि उन्होने महराजगंज ज्वाइन करते ही ऐसे अस्पतालों को नोटिस जारी कर दी है और जिन अस्पतालों से नोटिस का उचित जवाब नही मिला उसकी रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी रायबरेली को भेज दी गयी है और सीएमओं के आदेश आने के बाद ही कार्यवाही की जा सकेगी। अब सवाल यह उठता है कि आखिर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यवाही से क्यों कतरा रहे हैं क्या वह किसी बड़ी घटना या मौत का इन्तजार कर रहे हैं।


रिपोर्ट: पप्पू यादव(पत्रकार)महराजगंज प्रेस क्लब 
           

Comments

Popular posts from this blog

डॉ० बी०आर० अम्बेकर शिक्षा सदन इण्टरमीडिएट कॉलेज का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट,एक दूसरे को मिठाई खिला दी बधाई

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में मनाए गए कार्यक्रम