*यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित,बच्चो में खुशी की लहर
क्षेत्र में परीक्षा परिणाम से हतप्रभ करने वाले सलेंथू स्थित एनएसपीएस के छात्र छात्राओं का हाईस्कूल व इंटर का परिणाम घोषित होते ही विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। विद्यालय के इंटरमीडिएट में अनन्या श्रीवास्तव 93.80, नित्या ओम 93.40, शामिया खान 93.20, नैतिक श्रीवास्तव 92.20,अवंतिका सिंह पटेल 92.20, अनुभव चौरसिया 91.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। वहीं हाईस्कूल में जान्हवी मिश्रा 96, दिव्यांक मिश्रा 95.83, दिव्या अवस्थी 95.30, अर्पित सिंह व नीरव सिंह 94.33 व स्वजल गुप्ता 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों सहित क्षेत्र का नाम रौशन किया। परीक्षार्थियों के उत्कृष्ठ प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव सिंह द्वारा छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों का माल्यार्पण कर उज्जवल भविष्य की शुभकामाएं दीं गयी। इस दौरान प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने कहा की शिक्षकों एवं बच्चों की कड़ी मेहनत से विद्यालय अभिभूत हैं, क्षेत्र का नाम रौशन करने वाले इन बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए विद्यालय हमेशा तत्पर रहा हैं। मौके पर रजनी श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक स्टाफ मौजूद रहा।
✍️✍️✍️✍️
रिपोर्ट:कोशिश जायसवाल (माइकल)
मो.7355315188
Comments