एनएसपीएस स्कूल की वैन डायल 112 से टकराई,एक छात्र घायल
महराजगंज रायबरेली-
न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू की छात्रों को ले जा रही वैन डायल 112 की गाड़ी से टकरा गई। जिससे एक नर्सरी का छात्र घायल हो गया। वहीं आधा दर्जन से अधिक छात्र बाल बाल बच गए।
शनिवार को छुट्टी के बाद न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल की वैन छात्रों को घर छोड़ने जा रही थी। तभी मोन गांव के बाबा फिलिंग स्टेशन के सामने डायल 112 की गाड़ी से टकरा गई। घटना में मऊ गांव निवासी अभिषेक गुप्ता का पांच वर्षीय बेटा अद्यांश चोटिल हो गया। घटना की जानकारी होते ही कई अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए। घायल छात्र को सीएचसी में इलाज के लिए लाया गया।चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर हालत सामान्य देखते घर भेज दिया है। विद्यालय के प्राचार्य राजीव सिंह ने बताया कि गाड़ी में तकनीकी खराबी आने से घटना होना बताया गया है। घटना की जांच कराई जा रही है।कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि तहरीर आने पर घटना की जांच की जायेगी।
Comments