व्यापार मंडल अध्यक्ष अश्वनी उर्फ पिंटू सिंह द्वारा ग्राहकों से आन लाइन खरीदारी न करने की अपील
महराजगंज रायबरेली।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी के द्वारा कस्बे में स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने हेतु व्यापारियों से मुलाकात कर होली पर्व पर गुलाल अबीर लगाया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष अश्वनी उर्फ पिंटू सिंह द्वारा ग्राहकों से आन लाइन खरीदारी न करने की अपील भी की। व्यापार मंडल अध्यक्ष अश्वनी सिंह ने कहा की ग्राहकों एवं व्यापारियों का रिश्ता सिर्फ व्यापार से ही नहीं जुड़ा बल्कि सुख दुःख का रिश्ता भी हैं। ग्राहक के घर शादी आदि प्रयोजन होने पर व्यापारी उधार देने के साथ साथ उत्सव में शामिल होता हैं वहीं दुःख की घड़ी में वह व्यापारी शोक भी व्यक्त करने जरूर पहुंचता हैं किन्तु आनलाइन कंपनियों कों इससे कोई लेना देना हैं। इस दौरान व्यापार मंडल पदाधिकारियों द्वारा नगर भ्रमण कर सकुशल पर्व मनाने के साथ साथ गुलाल लगा व्यापारियों के संग होली खेली। मौके पर महामंत्री प्रिंशु वैश्य,उपाध्याछ मानस वैश्य, युवा नगर अध्यक्ष अंकुर गुप्ता, सतीश कुश्मेश, मनीष वैश्य,प्रेमनाथ वैश्य ,कौसर कुरेशी ,लाला मनिहार, कृष्ण कुमार कसेरा, विशाल चौरसिया ,आकाश वैश्य,लवकेश गुप्ता,सचिन त्रिपाठी आदि व्यापारी उपस्थित रहे!
रिपोर्ट:-कोशिश जायसवाल (माइकल)
महामंत्री:महराजगंज प्रेस क्लब
मो.7355315188
Comments