एमडीएस पब्लिक स्कूल में मनाया गया वार्षिक उत्सव व बच्चो को किया गया सम्मानित
महराजगंज रायबरेली।
कस्बे के रायबरेली रोड स्थित एमडीएस पब्लिक स्कूल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ वार्षिक परीक्षाफल कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामलाल अकेला एवं विशिष्ठ अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू द्वारा उत्कृष्ठ अंक पाने वाले मेधावियों कों प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र दिया गया।
बताते चले की शनिवार कों हनुमान गढ़ी स्थित एमडीएस पब्लिक स्कूल मे हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों की प्रस्तुति ने जहा अभिभावकों कों मुदित किया वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामलाल अकेला भी प्रफुल्लित नजर आए। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक अमित श्रीवास्तव (एडवोकेट) द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि श्री अकेला ने कहा की लड़के लड़कियों में भेद करने का समय चला गया हैं आज बार्डर में पहरेदारी करने के अलावा लड़ाकू विमान उड़ाने से लेकर बड़ी बड़ी परीक्षाओं सहित खेल जगत में देश का नाम बेटियां रौशन कर रही। चेयरमैन प्रभात साहू ने कहा की बच्चों कों देश के लायक बनाने का सौभाग्य शिक्षकों कों प्राप्त हैं। प्रबंधक अमित श्रीवास्तव व प्रधानाचार्या सुप्रिया श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत सत्कार किया। मौके पर शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा अभिभावकों के समक्ष बच्चों की परीक्षा कापियों का अवलोकन भी करा परीक्षाफल वितरित किया। इस दौरान ऋषिका,रानी,स्नेहा,सकीना, प्रींसा,गरिमा,रुचि,अर्चना, दिव्या,आदि अध्यापिकाएं तथा अरशद, माहिरा,एंजल,शौर्य,दीपांशी आदि बच्चे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
रिपोर्ट:-कोशिश जायसवाल (माइकल)
महामंत्री:महराजगंज प्रेस क्लब
मो.7355315188
Comments