अंबेडकर महिला डिग्री कॉलेज में मनाई गई काशीराम जयंती

महराजगंज रायबरेली 
         अंबेडकर महिला डिग्री कॉलेज अमावां रायबरेली में मान्यवर काशीराम जी की जयंती बड़े ही  धूमधाम के साथ मनाई गई।इस शुभ अवसर पर अंबेडकर ग्रुप आफ स्कूल के कार्यकारी प्रबंधक द्वारा छात्राओं को मान्यवर काशीराम जी के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि मान्यवर काशीराम जी देश मे दलित व शोषित वर्ग के हितों के संरक्षण की आवाज को मजबूती से उठाने वाले,राजनीतिक एकीकरण तथा उत्थान के लिए कार्य करने वाले एवं जीवन पर्यंत संघर्ष कार्य करने वाले आधुनिक भारत के पॉलिटिकल गेम चेंजर कहे जाने वाले बहुजन नायक समाज सुधारक थे। हम सभी को भी ऐसे महान नायक से प्रेरणा लेना है। 
इस मौके पर अंबेडकर महिला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ० रामकुमार निषाद, असिस्टेंट प्रोफेसर हरगोविंद, पूजा ,सर्वेश कुमार मौर्य एवं समस्त छात्राएं उपस्थित रही।


रिपोर्ट: कोशिश जायसवाल (माइकल)

Comments

Popular posts from this blog

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

पीठ पर क्रिकेट कीट और दिल्ली की सड़कों पर तानों का बोझ,इन हालातों से गुजरकर कैसे वर्ल्ड कप तक पहुंचा ये क्रिकेटर

आईआईएमसी विद्यार्थियों ने तपोवन महारोगी सेवा मंडल का किया शैक्षणिक दौरा