गुरुकुल महाविद्यालय पुरासी में स्मार्टफोन वितरण का आयोजन


महराजगंज रायबरेली।
      युवा तकनीकी विकास एवं सशक्तिकरण कों बढ़ावा देने कों स्मार्टफोन वितरण योजना के अंतर्गत क्षेत्र के पुरासी गांव स्थित गुरुकुल महाविद्यालय में युवाओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया। स्मार्टफोन पाकर विद्यालय के छात्र छात्रा प्रफुल्लित दिखाई पड़े। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एसडीएम रचित राम गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन तथा पूजन अर्चन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया और अपने हाथों से छात्रों को स्मार्टफोन वितरित किया। इस दौरान कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक आर. डी.मिश्रा ने छात्रों को तकनीकी ज्ञान प्रदान किया तथा मोबाइल फोन के उचित उपयोग की सलाह दी I वहीं विद्यालय की उपाध्यक्ष पूजा मिश्रा ने कहा की वर्तमान समय में फोन से ज्ञानार्जन किया जा सकता हैं,युवा पीढ़ी इसका सदुपयोग कर भविष्य की डोर अपने हाथों में कर सकती हैं। मौके पर विद्यालय की प्राचार्य डॉ प्राजंलि शुक्ला, अमित पांडे, पूजा अवस्थी, बेबी सिंह, सुरेंद्र कुमार, गोविंद सिंह, बीके मिश्रा, अनामिका सिंह ,शक्ति श्रीवास्तव अभिषेक दिक्षित ,पंकज पटेल सहित छात्र छात्राएं मौजूद रही।


रिपोर्ट: माइकल जायसवाल 

Comments

Popular posts from this blog

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में मनाए गए कार्यक्रम

डॉ० बी०आर० अम्बेकर शिक्षा सदन इण्टरमीडिएट कॉलेज का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट,एक दूसरे को मिठाई खिला दी बधाई