न्यू स्टैंडर्ड कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

महराजगंज रायबरेली
    लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत न्यू स्टैंडर्ड कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन सलेथू में छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर व सही का चिन्ह बनाते हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसी के साथ ही सभी बच्चों ने मतदान करते समय उंगली में लगाई जाने वाली स्याही की उंगली दिखाकर सभी को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया । मतदाता जागरुकता अभियान मैं छात्र छात्राओं के साथ एन.सी.सी.कैडेट ने भी बढ़ चढ़ के हिस्सेदारी निभाई । मानव श्रृंखला का आयोजन महाविद्यालय की ईएलसी क्लब के सदस्यों के द्वारा किया गया क्लब के सदस्यों में बताया कि हम लोग अपने आसपास के क्षेत्र में मतदान के पहले नए मतदाताओं को जोड़ने का कार्य और मतदान के दिन मतदान प्रतिशत बढ़ाने के कार्य में सहयोग करेंगे । इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. शिव ओम श्रीवास्तव, डी.एल.एड.प्राचार्य धीरेंद्र सिंह ,गौरव मिश्रा सहित सभी लोग उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

पीठ पर क्रिकेट कीट और दिल्ली की सड़कों पर तानों का बोझ,इन हालातों से गुजरकर कैसे वर्ल्ड कप तक पहुंचा ये क्रिकेटर

आईआईएमसी विद्यार्थियों ने तपोवन महारोगी सेवा मंडल का किया शैक्षणिक दौरा