गुरुकुल पब्लिक स्कूल पुरासी में विदाई समारोह का हुआ आयोजन

महराजगंज रायबरेली।
    गुरुकुल पब्लिक स्कूल पुरासी में कक्षा 12 के छात्रों का विदाई समारोह आयोजित हुआ। आयोजित 
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की उपाध्यक्ष पूजा मिश्रा द्वारा मां सरस्वती का दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ हुआ। इस दौरान कक्षा 11 के छात्रों ने कक्षा 12 के छात्रों की विदाई हेतु अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया और उनके प्रति स्नेहिल वचन बोले। विद्यालय की प्रधानाचार्य बेबी सिंह द्वारा सभी छात्रों को परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। मौके पर उपाध्यक्ष पूजा मिश्रा ने विदाई पर कहा की भविष्य निर्माण के दौरान आने वाले हर एक मुसीबत में इन बच्चों के साथ विद्यालय परिवार हमेशा खड़ा रहेगा।

रिपोर्ट:कोशिश जायसवाल (माइकल)

Comments

Popular posts from this blog

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

पीठ पर क्रिकेट कीट और दिल्ली की सड़कों पर तानों का बोझ,इन हालातों से गुजरकर कैसे वर्ल्ड कप तक पहुंचा ये क्रिकेटर

आईआईएमसी विद्यार्थियों ने तपोवन महारोगी सेवा मंडल का किया शैक्षणिक दौरा