महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
रिपोर्ट:- कोशिश जायसवाल (माइकल)
महावीर स्टडी स्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक ओंकार सिंह राणा व विशिष्ट अतिथि अवधेश बहादुर सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष,डॉ नरेंद्र बहादुर सिंह, अजय कुमार अवस्थी, विनोद शुक्ला ,महेंद्र सिंह ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रोजेक्ट का विधिवत निरीक्षण किया तथा बच्चों से उनके बारे में विस्तार से जानकारी ली।सीनियर विंग में बच्चों ने डायलिसिस,कलर लेवल, डिटेक्टर ,स्टेप डाउन ,ट्रांसफार्मर ,बीट स्टोन, ब्रिज ट्रेन ,डिटेक्टर इन्वेस्टमेंट ,हाइड्रोलिक ट्रैक तथा जूनियर विंग में स्वच्छ भारत अभियान,बेटी का नेचर,दहेज प्रथा, बाल विवाह, गौ रक्षा, सोलर एम्बुलेंस,जीएसटी ,लाइट लैंप ,ताज महल हाउस ,वाटर डिस्पर्सल व प्राइमरी विंग में स्कूल ,हॉस्पिटल ,विलेज ,लाइफ लाइन फन वाइल्ड, एनिमल, बच्चों ने प्रारंभिक युग की ट्रेन एवं विकास स्टीमर बनाकर आधुनिक भारत के बढ़ते हुए स्वप्न की झलक दिखाई। सभी अतिथियों ने बच्चों की सराहना करते हुए पुरस्कार वितरण किए।प्रधानाचार्य कमल बाजपेई ने बच्चों के मन के उदगार प्रदर्शनी के रूप में देखकर सभी की प्रशंसा की।वही बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी द्वारा बच्चों की क्रियात्मक अभिरुचि में निखार आता है एवं विज्ञान के प्रति उनका लगाव होता है बच्चे विज्ञान के कठिन प्रश्न खेल-खेल में समझ जाते हैं जिससे उनका चतुर्दिक विकास होता है इस अवसर पर गिरजा शुक्ला, राजीव मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, दिलीप कुमार, सरिता मिश्रा ,नीरू बाजपेई ,अभिषेक राज त्रिपाठी, आदर्श,ज्योति जयसवाल, फातिमा,साधना सिंह, लवलेश सिंह,निखिल शुक्ला, सुरेंद्र प्रजापति सहित सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
Comments