महराजगंज बीडीओ वर्षा सिंह बनी प्रादेशिक विकास सेवा संगठन की जिलाध्यक्ष, बछरावां बीडीओ शिवबहादुर सिंह बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

महराजगंज रायबरेली
      प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के निर्देश पर जिले के खंड विकास अधिकारियों की बैठक शुक्रवार को जिले में आयोजित हुई। जिसमें संरक्षक के तौर पर डीडीओ अरुण कुमार, डीसी मनरेगा मुकेश कुमार,पीडी राजेश मिश्रा व जनपद के सभी खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे। प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के निर्देश पर सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष पद हेतु वर्षा सिंह खंड विकास अधिकारी महराजगंज व महामंत्री पद हेतु संदीप सिंह खंड विकास अधिकारी अमांवा को मनोनीत किया गया। वहीं कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी शशि कुमार तिवारी खंड विकास अधिकारी सलोन व बछरावां में तैनात खंड विकास अधिकारी शिव बहादुर सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रादेशिक विकास सेवा संगठन की जिला इकाई के अध्यक्ष मनोनीत होने पर वर्षा सिंह ने कहा कि शासन के मंशानुरूप निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से काम करने के साथ साथ  संगठन के सदस्यों का हित सर्वोपरि होगा। प्रादेशिक सेवा संगठन की जिला इकाई का गठन होने पर मौजूद अधिकारियों ने जिलाध्यक्ष व महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों को माला पहनाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी।

Comments

Popular posts from this blog

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में मनाए गए कार्यक्रम

डॉ० बी०आर० अम्बेकर शिक्षा सदन इण्टरमीडिएट कॉलेज का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट,एक दूसरे को मिठाई खिला दी बधाई