स्वदेश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कारगिल विजय दिवस पर स्मरण किए गए शहीद

स्वदेश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कारगिल विजय दिवस पर स्मरण किए गए शहीद
रिपोर्ट:- कोशिश जायसवाल (माइकल)

महराजगंज रायबरेली
        स्वदेश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महाराजगंज में आज वन्दना सभा में कारगिल विजय दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे छात्र छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए, छात्रा माही गुप्ता ने अपने शौर्य पूर्ण वक्तव्य से सभी छात्र छात्राओं का अन्तस स्पन्दित किया। बहन रितु मिश्रा ने कारगिल के अनेक शहीदों में से चार की गौरव गाथा का बहुत ही मार्मिक ढंग से व्याख्यान किया।  जिससे भैया बहनों को राष्ट्रभक्ति की भावना से अविभूत होने का बल मिला।  सानवी वैश्य ने अपने वक्तव्य में 3 मई 1999से लेकर 26 जुलाई1999 तक की गाथा का व्याख्यान किया। छात्र अश्विनी अवस्थी ने अपने मित्र विपिन त्यागी के साथ एक भजन "ऐ मेरे वतन के लोगों.."प्रस्तुत किया जो देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण था। आज का कार्यक्रम इस विशेष महत्व के दिवस पर समस्त विद्यालय परिवार के लिए श्रेष्ठ एवं अनुकरणीय रहा। अन्त में प्रधानाचार्य वीरेन्द्र वर्मा ने छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए आज के विशेष दिवस की महत्ता को बताते हुए उसके उद्देश्य को समझने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम का आयोजन देश के प्रति भक्ति भाव सञ्चारित करने के उद्देश्य को ध्यान में रखकर किया जाता है। जिससे सभी राष्ट्र सर्वोपरि की भावना को अपने जेहन में उतार सकें। कार्यक्रम का सञ्चालन शिक्षक आदित्य ने किया। विजय दिवस का प्रतीकात्मक चित्रण एकादश की छात्रा ऋतु मिश्रा ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में मनाए गए कार्यक्रम

डॉ० बी०आर० अम्बेकर शिक्षा सदन इण्टरमीडिएट कॉलेज का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट,एक दूसरे को मिठाई खिला दी बधाई