युवा जागरण सेवा संस्थान ने दिल्ली में की शुरुआत,प्रदेश अध्यक्ष,महामंत्री व अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष की हुई नियुक्ति

दिल्ली राज्य से प्रदेश अध्यक्ष राहुल पांडे ,प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र कुमार व अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष रूकसार (सोनम) को सौंपी गई कमान।

रिपोर्ट:- कोशिश जायसवाल (माइकल)मो.7355315188

  दिल्ली
     युवा जागरण सेवा संस्थान का शीर्ष नेतृत्व कर रहे पदाधिकारियों ने अब उत्तर प्रदेश के बाद दिल्ली राज्य में पदाधिकारियों की नियुक्ति कर संस्थान को और मजबूत बना दिया है।शनिवार को संस्थान के शीर्ष के पदाधिकारियों ने दो युवा सहित अल्पसंख्यक समाज के पद पर एक महिला को कमान सौंपी है।  
      बताते चले की उत्तर प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाए युवा जागरण सेवा संस्थान ने अब दिल्ली राज्य में भी अपने पदाधिकारियों की नियुक्ति कर संस्थान को और मजबूती के साथ खड़ा करने में लग गई है। अब उत्तर प्रदेश के साथ साथ दिल्ली राज्य में भी युवा जागरण सेवा संस्थान के पदाधिकारी लोगो की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।शनिवार को युवा जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुष सिंह व राष्ट्रीय योजना अध्यक्ष ग्रीनिज(कुणाल) के नेतृत्व में दिल्ली राज्य से प्रदेश अध्यक्ष राहुल पांडे ,प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र कुमार व अल्पसंख्यक समाज का प्रदेश उपाध्यक्ष रूकसर(सोनम) नियुक्ति कर दिल्ली राज्य में भी युवा जागरण सेवा संस्थान की शुरुवात की है।प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाले राहुल पांडे ने कहा कि संस्थान ने उन्हें जिस जिम्मेदारी के साथ यह पद सौंपा है उसको वह पूरी इमानदारी व तत्परता के साथ निभायेंगे। दिल्ली राज्य में कुल 11 जिले आते है और जल्द ही सभी जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर युवा जागरण सेवा संस्थान से सभी युवाओं को जोड़ने का प्रयास रहेगा।प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में बताया की शीर्ष नेतृत्व ने जो भी सोच कर हमे यह पद सौंपा है उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा। अल्पसंख्यक समाज की प्रदेश उपाध्यक्ष रुकसर (सोनम) ने कहा की युवाओं को मंच पर लाने के लिए शीर्ष नेतृत्व ने यह जो कदम उठाया है वह सराहनीय है जल्द ही वह अपनी टीम तैयार कर युवाओं को मंच पर लाने का कार्य करेंगी।वही राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुष सिंह व राष्ट्रीय योजना अध्यक्ष ग्रीनिज(कुणाल) ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया की युवा जागरण सेवा संस्थान ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अध्यक्ष पद की नियुक्ति करने के बाद इस संस्थान को दिल्ली राज्य में भी आगे किया जा रहा है। दिल्ली राज्य में प्रदेश अध्यक्ष ,प्रदेश महामंत्री व अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष की नियुक्ति हो गई है अब आगे की रणनीति प्रदेश अध्यक्ष को बता दी गई है जल्द ही वह अपनी टीम तैयार कर दिल्ली में भी सेवा संस्थान को चलाने का कार्य करेंगे।वही धीरे धीरे भारत के सभी राज्यों में गरीबों व युवाओं की आवाज बनकर युवा जागरण सेवा संस्थान हर वक्त खड़ा मिलेगा।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ० बी०आर० अम्बेकर शिक्षा सदन इण्टरमीडिएट कॉलेज का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट,एक दूसरे को मिठाई खिला दी बधाई

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में मनाए गए कार्यक्रम