सरकार की योजनाओं में भ्रष्टाचार का खेल खेल रहे ग्राम प्रधान

सरकार की योजनाओं में भ्रष्टाचार का खेल खेल रहे अतरेहटा प्रधान


महराजगंज रायबरेली
     विकास खण्ड क्षेत्र के अतरेहटा ग्राम प्रधान द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों में लगातार अनियमितताएं बरती जा रही हैं। जिसकी अनदेखी कर ब्लाक कार्यालय के अधिकारी भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। जिससे मनबढ़ हुए प्रधान द्वारा अब सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अमृत सरोवर में भी घटिया निर्माण कराते हुए घोलमेल किया जा रहा है। ग्राम सभा में हो रही धांधली से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
     बताते चलें कि अतरेहटा गांव की महिला ग्राम प्रधान कृष्णावती व उनके प्रतिनिधि द्वारा लगातार विकास कार्यो में मानकों की अनदेखी की जा रही है। ग्राम प्रधान द्वारा लाखों की लागत से तैयार हो रहे अमृत सरोवर में भी पूरी तरह से मानकों को दरकिनार कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जहां मानक के अनुरूप खुदाई तक नही करायी गयी है वहीं पीली ईंटों व मानक विहीन मसाले का प्रयोग कर अमृत सरोवर की फिनिसिंग का कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों की माने तो विकास के नाम पर मात्र बंदरबांट का खेल किया जा रहा है। जिसमें अधिकारियों व कर्मचारियों की भी मिलीभगत है। मामले में जब खण्ड विकास अधिकारी वर्षा सिंह से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका सरकारी नंबर बंद जा रहा था जिससे उनसे सम्पर्क नही हो सका।

Comments

Popular posts from this blog

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में मनाए गए कार्यक्रम

डॉ० बी०आर० अम्बेकर शिक्षा सदन इण्टरमीडिएट कॉलेज का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट,एक दूसरे को मिठाई खिला दी बधाई