भाजपा जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह ने संयुक्त निदेशक उद्यान विभाग व जिला उद्यान अधिकारी के साथ किया वृक्षारोपण।
महराजगंज रायबरेली।
ब्लॉक क्षेत्र की सिकंदरपुर ग्राम पंचायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत अभियान चलाकर बृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। संयुक्त निदेशक उद्यान विभाग व जिला उद्यान अधिकारी ने भाजपा जिलाउपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह के साथ पौध रोपित करते हुए वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की।
शनिवार को महराजगंज विकास क्षेत्र की सिकंदरपुर ग्राम पंचायत में वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत संयुक्त निदेशक उद्यान विभाग डॉ विजय बहादुर द्विवेदी व जिला उद्यान अधिकारी केशव राम चौधरी ने जिला उपाध्यक्ष भाजपा जन्मेजय सिंह के साथ की। इस दौरान श्री द्विवेदी ने कहा कि वृक्षों से हमें प्राण वायु आक्सीजन मिलता है। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश को हरित प्रदेश बनाने के लिए हर विभाग को वृक्षारोपण का लक्ष्य दिया गया है।हरित प्रदेश होने से प्राणवायु आक्सीजन का लेवल बढ़ेगा साथ ही शुद्ध आक्सीजन भी मिलेगी। वृक्षारोपण अभियान के तहत बेल, सहजन, अमरूद, नीम, करौदा, आदि वृक्ष ग्राम पंचायत स्थित हनुमानगढ़ी प्रांगण, प्राथमिक विद्यालय मूँगताल, ककरहिया ताल, पुरनिया ताल पर रोपित किए गए।इस दौरान लोगो मे भी वृक्ष वितरित कर वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रधान प्रतिनिधि डब्बू सिंह, ग्राम विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, रोजगार सेवक अविनाश चंद्र मिश्रा विनोद पासी, अजीत सिंह, अमरेंद्र सिंह, लवकुमार शर्मा, परमेश्वर वर्मा, राकेश पासी, रिंकुलाल कोरी, विंधा पासी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
Comments