युवा जागरण सेवा संस्थान के जिला महामंत्री बने आदर्श गुप्ता

महराजगंज रायबरेली
   युवा जागरण सेवा संस्थान के शीर्ष नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर से जिला महामंत्री पद पर एक तेज तर्रार युवा को नियुक्त कर इस संस्थान को और भी मजबूज बना दिया है।
    बताते चले की युवा जागरण सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश की एक उभरती हुई संस्थान के रूप में तैयार हो रही है यूपी के हर जिले से युवाओं को जोड़ने वाला यह संस्थान एक बड़ा रूप ले रहा है शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष आयुष सिंह व राष्ट्रीय योजना अध्यक्ष ग्रीनिज(कुणाल) ने सिद्धार्थ नगर से आदर्श गुप्ता को जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है। वही संस्थान को तहसील स्तर तक युवाओं को जोड़ने के निर्देश भी दे दिए गए है।नवनियुक्त महामंत्री आदर्श गुप्ता ने कहा की  युवा जागरण सेवा संस्थान ने जो पद हमे सौंपा है उस पर मैं अपनी पूरी इमानदारी से काम करूंगा और सदैव युवा जागरण सेवा संस्थान के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का काम करूंगा। इस पद के लिए प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय योजना अध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।आदर्श गुप्ता को महामंत्री पद मिलते ही क्षेत्र के लोगो द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

पीठ पर क्रिकेट कीट और दिल्ली की सड़कों पर तानों का बोझ,इन हालातों से गुजरकर कैसे वर्ल्ड कप तक पहुंचा ये क्रिकेटर

आईआईएमसी विद्यार्थियों ने तपोवन महारोगी सेवा मंडल का किया शैक्षणिक दौरा