भाजपा नेता प्रभात साहू ने ईदगाह पहुंच कर दी ईद की बधाई


महराजगंज रायबरेली
ईद के खास मौके पर हर वर्ष की भांति इस बार भी भाजपा नेता प्रभात साहू ने ईदगाह पर स्टॉल लगा नमाजियों को गले लगाकर ईद की बधाई देते हुए मुंह मीठा कराया। श्री साहू ने कहा कि कस्बे में हमेशा से ही गंगा जमुनी तहजीब का चलन रहा है । हम हमेशा हर त्योहार को आपस में मिल जुलकर मनाते है फिर वह चाहे कोई त्योहार हो । हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी एक दुसरे के सुख दुःख में खड़े होते हैं। ईद की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि पाक माह रमजान के बाद ईद मनाई जाती है सभी मुस्लिम भाइयों को ईद की तहेदिल से मुबारकबाद। 
इस मौके पर प्रभात साहू के अलावा पीयूष साहू , भाजपा नेता सुनील मौर्य, राधे रमन त्रिपाठी, विनीत वैश्य , वेदप्रकाश साहू,नरेंद्र प्रताप सिंह(गुड्डू), सतीश ,विनीत वैश्य, दलजीत सिंह(सेठू),कौसर कुरैशी,लाला मनिहार,आदि ने ईद के मौके पर सभी को गले लगाकर ईद की बधाई दी।

Comments

Popular posts from this blog

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

पीठ पर क्रिकेट कीट और दिल्ली की सड़कों पर तानों का बोझ,इन हालातों से गुजरकर कैसे वर्ल्ड कप तक पहुंचा ये क्रिकेटर

आईआईएमसी विद्यार्थियों ने तपोवन महारोगी सेवा मंडल का किया शैक्षणिक दौरा