राम नवमी के अवसर पर क्षेत्र में निकाली गई शोभायात्रा व बबुरिहा धाम में विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

महराजगंज रायबरेली
रामनवमी के अवसर पर पूरे क्षेत्र में भगवान राम की पूजा अर्चना की गयी। यही नही जगह जगह मन्दिरों ने राम दरबार शोभा यात्राओं का भी आयोजन किया गया जिसमें लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और जगह जगह शोभा यात्रा पर घरों से फूल बरसाकर स्वागत भी किया गया। इसके अलावां क्षेत्र के बाबा बबुरिहा धाम में भब्य भण्डारे का भी आयोजन किया गया। 
गुरूवार को राम नवमी के अवसर पर क्षेत्र के बबुरिहा धाम में महन्त लक्ष्मण दास द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रृद्धालुओं ने पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर बाबा महन्त लक्ष्मण दास , नीलू सिंह, अनुपम जायसवाल,अभय सिंह, अजीत सिंह, मंगली सिंह, बबलू सिंह आदि उपस्थित रहे। वहीं दूसरी तरफ रन्धावा मार्ग स्थित मन्दिर से राम दरबार की शोभा यात्रा निकाली गयी जिसमें मन्दिर के संस्थापक श्रीराम जायसवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू, पूर्व ब्लाक प्रमख सत्येन्द्र सिंह, व्यापार मण्डल संरक्षक विमल रस्तोगी, अध्यक्ष रिंकू जायसवाल, यवा अध्यक्ष विनीत वैश्य, लक्ष्मीशंकर श्रीवास्तव, रमेश अवस्थी, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष सुधा अवस्थी, मण्डल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, शिव शंकर शुक्ला, एमडी पासी, पियूष साहू, सुरेश मौर्य , संतोष मौर्य सहित व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावां अतरेहटा स्थित राम बाबा दरबार मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी जिसमें समस्त ग्रामवासियों ने हिस्सा लिया।वही शुक्रवार को अतरेहटा स्थित ठाकुरद्वारा में भंडारे का भी आयोजन किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ० बी०आर० अम्बेकर शिक्षा सदन इण्टरमीडिएट कॉलेज का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट,एक दूसरे को मिठाई खिला दी बधाई

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में मनाए गए कार्यक्रम