गणतंत्र दिवस पर बच्चो को समाजसेवी ने बांटी शैक्षिक किट

महराजगंज रायबरेली
क्षेत्र के दसवंतपुर गांव निवासी समाजसेवी आद्या सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय दसवंतपुर के सभी छात्र छात्राओं को शैक्षिक किट का वितरण कर नेक पहल की शुरुआत की है।
         गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाजसेवी आद्या सिंह के पिता राम सिंह ने विद्यालय पहुंचकर ध्वजारोहण में प्रतिभाग किया साथ ही विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को उपहार स्वरूप शैक्षिक उपयोग की वस्तुएं जैसे जमेट्री बॉक्स , पानी की बोतल , कापियां,  पुस्तके , पेंसिल , रबर , कटर इत्यादि की किट बनाकर बच्चों को प्रदान किया। यही नही इस दौरान उपस्थित बच्चो को राम सिंह द्वारा मिष्ठान वितरण  किया गया। उनकी इस पहल से समाज को एक दिशा  व प्रेरणा मिलती  है शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ऐसे ही लोगों को आगे आना चाहिए। इस मौके पर धर्मवेश सिंह चैहान, रण बहादुर सिंह, नारायण बक्स सिंह, शिवा सिंह, मोहित सिंह, सागर सिंह,  अजय सिंह, दद्दन प्रजापति सहित शिक्षक व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में मनाए गए कार्यक्रम

डॉ० बी०आर० अम्बेकर शिक्षा सदन इण्टरमीडिएट कॉलेज का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट,एक दूसरे को मिठाई खिला दी बधाई