राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिवस पर अतुल सिंह ने की जरूरतमंदों की मदद


ऊंचाहार रायबरेली
   कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी के जन्मदिवस के अवसर पर पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने ऊंचाहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजो के लिए 2 व्हीलचेयर व रोहनिया सीएचसी में 1 व्हीलचेयर सीएचसी अधीक्षक को भेंट किया एवं ऊंचाहार,गदागंज, जगतपुर थानों के चौकीदारों को व विधानसभा के सभी ब्लाको में जरुरतमंदो को कम्बल वितरित किया गया।इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी दीर्घायु हों,देश की सेवा लगातार करती रहें। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का हमेशा प्रयास रहा है कि सभी गरीबो व असहाय लोगो कि सेवा की जाये। और निश्चित है की 2024 में राहुल गाँधी प्रधानमंत्री बनेगें।इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधानसभा प्रभारी महेश चन्द्र शर्मा,शिव करन तिवारी,डीएन पाठक,शिव कुमार पाण्डेय,मण्डल अध्यक्ष शम्भू पाल,रतीपाल सरोज,शैलेन्द्र सिंह,रामदत्त पाण्डेय,अरुण सिंह,मोहम्मद आजम,संकठा प्रसाद पाण्डेय,गोलू अग्रहरि,राकेश सरोज,रवि सिंह सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ में रियागा ज्वेलर्स के नए शोरूम की शुरुआत, कई बड़ी हस्तियां रहीं मौजूद

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

पीठ पर क्रिकेट कीट और दिल्ली की सड़कों पर तानों का बोझ,इन हालातों से गुजरकर कैसे वर्ल्ड कप तक पहुंचा ये क्रिकेटर