जरूरतमंदों को कंबल बांटकर प्रधानमंत्री की मां को दी श्रद्धांजलि
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन ने अपनी जीवन यात्रा आज पूरी कर ली, वह भगवान श्री राम के श्री चरणों में शरणागत हो गई है। मृत्युलोक में ऐसे लोग अपने आदर्शों और किए गए कर्तव्य के कारण जीवित रहते हैं। प्रधानमंत्री की माताजी ने जो संदेश दिया था कि सभी लोगों के सुखों में ही तुम्हारा सुख निहित है। आज उनके दिए गए संदेश और आदर्शों का पालन करते हुए हम सभी गरीबों, कमजोरो को सर्दी से बचाने के लिए उदासीन आश्रम में कंबल वितरण कर रहे है जिससे लोग इस भीषण सर्दी से बचे रहे, उनके जीवन में भाजपा की ओर से यह छोटी सी मदद भर है। आज वह भले ही इस दुनिया में ना हो लेकिन उनके दिखाए गए आदर्श को हम अपना कर समाज को एक संदेश दे सकते हैं। जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 130 करोड़ लोगों के लिए अपना सब कुछ समर्पित करके देश के लिए काम कर रहे हैं, उसको देखते हुए हम सब कार्यकर्ताओं की भी जिम्मेदारी बनती है कि उनके सपनों का भारत बनाने के लिए काम करें। मां हीराबेन के चरणों में नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, कि उन्होंने अपनी कोख से ऐसे बेटे को जन्म दिया है जो भविष्य के भारत का निर्माण करने में सक्षम है। इस अवसर पर सोनिया रस्तोगी पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका रायबरेली की ओर से उदासीन आश्रम में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण कार्यक्रम में महंत पूर्णिमा दास, अखिलेश तिवारी नगर अध्यक्ष
नवजीत सिंह नगर महामंत्री प्रेम प्रकाश सिंह, बबीता सिंह, इंजीनियर विजय रस्तोगी, विनय शुक्ला, आशुतोष पांडेय, मरूत सिंह,समेत कई भाजपा के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Comments