पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी बाजपेई की मनाई गई जयंती


महराजगंज रायबरेली-
पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर विकास खण्ड सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर हर्षोल्लास से जयंती मनाई गई। 
  सुशासन सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को महराजगंज विकास खण्ड सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई का जन्मदिन सुशासन सप्ताह के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता दिनेश सिंह राठौर ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का स्मरण करते हुए कहा कि वे समूचे देश के प्रेरणा स्त्रोत हैं। इस मौके पर दिनेश सिंह राठौर, सूर्य प्रकाश वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, एमडी पासी, अवधेश मिश्रा, शक्ति रस्तोगी, शिव शंकर, राघवेन्द्र सिंह, पवन सिंह, अशोक वर्मा, सतीष, अमित, रामकुमार, विजय सिंह, रंग बहादुर, घनश्याम चौरसिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में मनाए गए कार्यक्रम

डॉ० बी०आर० अम्बेकर शिक्षा सदन इण्टरमीडिएट कॉलेज का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट,एक दूसरे को मिठाई खिला दी बधाई