*आबकारी निरीक्षक आनंद पाठक ने अवैध शराब माफियाओं पर कसा शिकंजा।*



रिपोर्ट:- कोशिश जायसवाल (माइकल)
  मो. 7355315188

आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश महोदय के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी महोदया रायबरेली श्रीमती माला श्रीवास्तव , पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आलोक प्रियदर्शी के आदेशानुसार जिला आबकारी अधिकारी रायबरेली श्री रविन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में अवैध शराब के विरूद्ध  चलाये जा रहे अभियान में  आज दिनाँक 2/12/20220 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 महराजगंज आनन्द पाठक  द्वारा मय जनपदीय  टीम के साथ थाना शिवगढ़  के अंतर्गत स्थित ग्राम पूरे मन्नू का पुरवा तथा थाना बछरावां स्थित ग्राम बख्तावर खेड़ा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों, सरपत के जंगलों आदि में दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान अवैध भट्टियों को तोड़ते हुए लगभग 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 1000 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर नष्ट किया गया।  आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 2 मुकदमा पंजीकृत किया गया।  साथ ही  ग्राम के लोगों को नकली सस्ती मदिरा से दूर रहने व उक्त के सेवन से जनस्वास्थ्य को होने वाली हानियों के प्रति जागरूक किया  गया तथा टोल फ्री नंबर 14405 का प्रचार प्रसार किया गया। गांव में या आस -पास किसी भी व्यक्ति द्वारा यदि अवैध शराब बनाने या बेचने का काम किया जाता है तो इसकी गोपनीय सूचना आबकारी विभाग व पुलिस को देने के लिए कहा गया। सूचना देने वाले का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ० बी०आर० अम्बेकर शिक्षा सदन इण्टरमीडिएट कॉलेज का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट,एक दूसरे को मिठाई खिला दी बधाई

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में मनाए गए कार्यक्रम