सपा नेता फिरोज अहमद के प्रयास से लगाई गई सोलर लाइट

महराजगंज रायबरेली
   नगर पंचायत में समाजवादी पार्टी के नेता के प्रयास से सोलर लाइट लगने का काम शुरू हो गया है। शनिवार को क्षेत्र में दर्जनों जगह सोलर लाइट लगाई गई।ग्रामीणों द्वारा इसकी खूब सराहना की जा रही है।
बताते चले की विधानसभा बछरावां में समाजवादी पार्टी के नेता फिरोज अहमद के प्रयासों से विधायक निधि की सोलर लाइट लगने का कार्य शुरू हो गया है वही महराजगंज नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे फिरोज अहमद ने शनिवार को नगर पंचायत से जुड़े नए क्षेत्र सहित कस्बे में भी जगह जगह जनसंपर्क करते हुए सोलर लाइट को लगवाया।वही फिरोज अहमद ने बताया की क्षेत्र की जनता अगर एक बार उन्हें मौका देती है तो क्षेत्र में विकास कार्य सुचारू रूप से चलता रहेगा,और क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार संबंधी विकास कार्य कर के उनको रोजगार देने का प्रयास रहेगा।इस दौरान कमलाकर विक्रमादित्य(एडवोकेट),रामहेत लोधी,राम अभिलाख यादव, आशिक अली,राम प्रसाद रावत,विनोद सिंह, सत्रोहन,छोटेलाल गौतम,राम प्रसाद धीमान सहित कस्बा वासियों ने फिरोज अहमद के इस प्रयास की खूब प्रशंसा की।

Comments

Popular posts from this blog

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

पीठ पर क्रिकेट कीट और दिल्ली की सड़कों पर तानों का बोझ,इन हालातों से गुजरकर कैसे वर्ल्ड कप तक पहुंचा ये क्रिकेटर

आईआईएमसी विद्यार्थियों ने तपोवन महारोगी सेवा मंडल का किया शैक्षणिक दौरा