एडवोकेट फिरोज अहमद द्वारा हरी झंडी दिखा कर किसानों को किया गया रवाना

महराजगंज रायबरेली।
   भारतीय किसान मजदूर यूनियन (दशहरी) उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान के किसान यूनियन का संयुक्त चार दिवसीय सेमिनार व प्रशिक्षण राजस्थान के दौसा जिले में होना है। किसान पंचायत व प्रशिक्षण में भाग लेने जा रहे संगठन के किसानों को एडवोकेट फिरोज अहमद ने हरी झंडी दिखाकर शुक्रवार को संगठन के कार्यालय से राजस्थान के दौसा जिले के लिए रवाना किया। 
    बताते चलें कि भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान के संगठन का 15 अक्टूबर से संयुक्त सेमिनार व प्रशिक्षण तथा पंचायत का आयोजन राजस्थान के दौसा जिले में किया जा रहा है। एडवोकेट फिरोज अहमद ने शुक्रवार को यूनियन के कार्यालय से पंचायत व प्रशिक्षण में भाग लेने जा रहे किसानों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी के जिलाध्यक्ष राम सुमिरन यादव ने बताया कि दोनो प्रदेशों के बीच में संगठन को मजबूत करने तथा संगठन के उद्देश्यों व आपस में भाईचारे के लिए इस पंचायत व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे। दोनों प्रदेशों के कई जिलों से आए हुए पदाधिकारी एवं संगठन के प्रशिक्षक किसानों को प्रशिक्षण देंगे। इस दौरान संतोष कुमार मौर्य,प्रमोदकांत निर्मल, राजकुमार लोधी, राम सागर,राम मिलन मौर्य,शिवम मौर्य,राम सुमिरन यादव आदि सहित अन्य पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ० बी०आर० अम्बेकर शिक्षा सदन इण्टरमीडिएट कॉलेज का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट,एक दूसरे को मिठाई खिला दी बधाई

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में मनाए गए कार्यक्रम