बछरावां विधायक श्याम सुन्दर भारती व सपा नेता फिरोज अहमद सैफई पहुंच कर दी श्रद्धांजलि

महराजगंज रायबरेली।
समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गयी। बताते चलें कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव काफी दिनों से बीमार चल रहे थे उनका इलाज दिल्ली के मेदान्ता अस्पताल में चल रहा था उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता यज्ञ हवन पूजन आदि कर उनकी दीर्घायु की कामना कर रहे थे। परन्तु सोमवार की सुबह उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरा प्रदेश शोक में डूब गया। पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर क्षेत्र के राजनीतिक , व्यापारिक, सामाजिक संगठनो ने शोक संवेदना व्यक्त की। वही देर रात बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती व सपा नेता फिरोज अहमद सैफई पहुंच कर स्व: मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

Comments

Popular posts from this blog

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

पीठ पर क्रिकेट कीट और दिल्ली की सड़कों पर तानों का बोझ,इन हालातों से गुजरकर कैसे वर्ल्ड कप तक पहुंचा ये क्रिकेटर

आईआईएमसी विद्यार्थियों ने तपोवन महारोगी सेवा मंडल का किया शैक्षणिक दौरा