द यूपी टीवी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
द यूपी टीवी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
-द यूं पी टीवी एक प्रहरी के रूप में समाज को दिशा देने का काम कर रहा:-राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा।
-द यूपी टीवी समाज के लिए आईना है:-राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम।
रायबरेली।
द यूपी टीवी का स्थापना दिवस मंगलवार को रघुवर मैरिज लान फरीदी नगर लखनऊ में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूबे के राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद विभाग सतीश चन्द्र शर्मा व ग्राम विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता एक चुनौती भरा कार्य है। लेकिन इससे भी बड़ी चुनौती भरा कार्य लंबे समय तक अपनी विश्वसनीयता कायम रखना है। द यूपी टीवी अपनी विश्वसनीयता बरकरार रखे हुए है। इसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। उम्मीद है कि द यूपी टीवी आगे भी एक प्रहरी के रूप में समाज को दिशा देने का काम करता रहेगा। राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि द यूपी टीवी समाज का आइना है। जो समाज में होता हैं, उसे वह अपने चैनल के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाता है। लखनऊ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण लोधी ने कहा कि सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरों को प्रकाशित कर द यूपी टीवी लोगों में उर्जा का संचार करता है। हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत ने कहा कि द यूपी टीवी चैनल ही नहीं बल्कि सामाज के लिए मित्र व आईना भी है। उन्होंने कहा कि मेरी कामना है कि जनता का हितचिंतक होने के नाते द यूपी टीवी शीर्ष मुकाम हासिल करें। पूर्व एमएलसी रायबरेली राजा राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि द यूपी टीवी चैनल जानदार व शानदार तथा जीवंत खबरों की वजह से लगातार लोगों के बीच लोकप्रियता हासिल कर रहा है। इससे पूर्व कार्यक्रम के आयोजक वीरेंद्र तिवारी व संजय तिवारी,द यूपी टीवी के प्रबंध संपादक शिवम अवस्थी, संपादक दिलीप तिवारी ने स्थापना दिवस कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों को पुष्प गुच्छ व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रामदेव सिंह,पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, व्यापार मंडल संरक्षक विमल रस्तोगी,महराजगंज प्रेस क्लब के एके श्रीवास्तव, अमित सिंह, आनंद सिंह, अमित त्रिपाठी, माइकल जायसवाल, राजकुमार सिंह मोंगा,भोलू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




Comments