डॉ. बी आर अम्बेडकर इंटर कॉलेज व महिला डिग्री कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

महराजगंज रायबरेली
  डॉक्टर बी आर अंबेडकर इंटर कॉलेज व अंबेडकर महिला डिग्री कॉलेज बावन बुजुर्ग बल्ला में शिक्षक दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला गया। विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक सुशील पासी ने कहा शिक्षक समाज के कर्णधार है बिना शिक्षकों के समाज का परिवर्तन नहीं हो सकता। शिक्षकों का सम्मान करके शिक्षक दिवस व  सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सपनों को साकार कर सकते हैं। इस अवसर पर कई छात्र छात्राओं ने शिक्षकों की भूमिका अदा की। प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अधायपिकाओ को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री एस डी कनौजिया ने बच्चों को पुरस्कृत किया एवं टीचर्स डे पर केक काटा। इस अवसर पर प्रबंधक सुनील कुमार, अध्यापक राधेश्याम मौर्य, अरुण श्रीवास्तव, विवेक जायसवाल ,प्रदीप श्रीवास्तव ,रामकुमार गौड़,पूजा सहित सभी अध्यापक - अध्यापिकाए एवं छात्र - छात्राएं मौजूद रही।

Comments

Popular posts from this blog

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में मनाए गए कार्यक्रम

डॉ० बी०आर० अम्बेकर शिक्षा सदन इण्टरमीडिएट कॉलेज का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट,एक दूसरे को मिठाई खिला दी बधाई