कोरोना से बचाव के लिए बरतें खास एहतियात : जिलाधिकारी

रायबरेली
     जनपद में एक बार फिर से कोरोना पाँव पसार रहा है ऐसे में बचाव के लिए खास सतर्कता बरतने की जरूरत है | त्योहारों के मौके पर भीड़भाड़ से बचें और घर से जब बाहर निकलें तो मास्क का जरूर इस्तेमाल करें। यह कहना है जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने लोगो को संदेश दिया है।
 बताते चले कि पिछले एक सप्ताह में 27 कोरोना पॉज़िटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं | ऐसे में हमें खास एहतियात बरतने की जरूरत है | 12 साल से अधिक उम्र के सभी लोग कोविड का टीका अवश्य लगवाएं | जिन्होंने कोविड की एहतियाती  खुराक नहीं लगवाई है | वह भी लगवाएं  क्योंकि कोरोना से बचाव का सबसे कारगर उपाय कोविड टीकाकरण ही है | इससे खुद  भी सुरक्षित रहें और अपने परिवार और आस-पड़ोस को भी सुरक्षित बनायें | इसके साथ ही कोविड के प्रोटोकॉल का पालन भी जरूर करें |  घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाएं, दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करें, अपने हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोते रहें या 70 फीसद एल्कोहॉलयुक्त सेनिटाइजर से हाथों को सेनीटाइज करें | भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें और बेवजह घर से बाहर न निकलें |
 जिलाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को  दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं तथा जनपद में 25 एक्टिव कोरोना संक्रमित व्यक्ति हैं।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ० बी०आर० अम्बेकर शिक्षा सदन इण्टरमीडिएट कॉलेज का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट,एक दूसरे को मिठाई खिला दी बधाई

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में मनाए गए कार्यक्रम