गोवंश के पड़े मिले अवशेष, ग्रामीणों में हड़कंप
क्षेत्र के पूरे रानी मजरे ओथी गांव के पास गोवंशो के अवशेष मिलने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पशु चिकित्सक की मौजूदगी में जेसीबी से गड्ढा खोद अवशेषों को जमीन में दफन कराया, वहीं एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
बताते चले की मंगलवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के पूरे रानी मजरे ओथीं गांव के पास स्थित गंदा नाला के किनारे संतलाल पासी के खाली पड़े खेत में ग्रामीणों ने गोवंश के अवशेष देखें। गौवन्शो के अवशेष मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान सुनील मौर्य ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर घटना स्थल पर एसडीएम सालिकराम,सीओ रामकिशोर सिंह, कोतवाल जितेन्द्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ सुरेश चंद्रा द्वारा गोवंश के अवशेषों का सैंपल लेने व पोस्टमार्टम के बाद कोतवाली पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर जमीन में दफन करवा दिया। इस दौरान दोपहर में कप्तान आलोक प्रियदर्शी ने भी मौके का निरीक्षण कर टीम गठित कर घटना का जल्द खुलासा किए जाने की बात कहीं। वहीं ग्राम प्रधान सुनील मौर्या की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान की सूचना पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गोकशी करने वालों की तलाश जारी है।
विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने सीओ को दिया ज्ञापन।
गोकशी की घटना से आक्रोशित विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी संतोष कुमार व सुरेश कुमार ने सीओ महराजगंज रामकिशोर सिंह को ज्ञापन देते हुए घटना का अनावरण कर दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की है।सीओ रामकिशोर सिंह ने विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए बताया कि घटना के अनावरण के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है। जल्द ही घटना का अनावरण कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
Comments