चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने काँवर यात्रियों को फल व मिठाई बाँट कराया यात्रा का शुभारम्भ


महराजगंज रायबरेली
      हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कस्बे के कांवरिया संघ का जत्था रविवार की शाम डलमऊ गंगा घाट के लिए रवाना हुआ। इस दौरान भक्ति से ओतप्रोत श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारा लगाया। रवानगी से पूर्व ढोल-नगाड़े व डीजे की धुन पर जमकर थिरकने के साथ बोल बम के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु कस्बे के दानेश्वर मंदिर पर एकत्र होकर मंगलमय यात्रा की कामना की।वही चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने दानेश्वार मंदिर पर सभी कावंरियों को फल व मिठाई बांटते हुए रवाना किया।
         बताते चलें कि काँवर यात्री पैदल डलमऊ घाट जाकर वहाँ से गंगाजल भर कर पैदल ही वापस आते हैं वापस आकर मंदिर में गंगाजल से अभिषेक कर भगवान शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त करते है, विगत 15 वर्षों से पैदल काँवर यात्रा पैदल जाकर डलमऊ में गंगाजल भरकर कजरी तीज के दिन भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं, वही चेयरमैन प्रतिनिधि व भाजपा नेता प्रभात साहू काँवर यात्रा पर जाने वाले कांवरियों को फल, मिठाई आदि देकर विदा करते हैं, इस मौके पर प्रभात साहू के अलावां भाजपा नेता सुनील मौर्य, पीयूष साहू, धर्मेंद्र वर्मा , हेमू साहू, मुकेश वैैश्य, शुुुभम साहू, अमन जायसवाल, जयम वैश्य ,शिवा कसेरा, सहित दर्जनो काँवर यात्री उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ० बी०आर० अम्बेकर शिक्षा सदन इण्टरमीडिएट कॉलेज का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट,एक दूसरे को मिठाई खिला दी बधाई

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में मनाए गए कार्यक्रम