प्रभात साहू ने मुख्यमंत्री को भेंट की भगवत गीता

महराजगंज  रायबरेली
 राणा बेनी माधव की 218वीं  जयंती पर आयोजित भाव समर्पण समारोह में शिरकत करने आए प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नगर पंचायत महराजगंज के अध्यक्ष प्रतिनिधि भाजपा नेता प्रभात साहू ने औपचारिक मुलाकात करते हुए उन्हें भगवत गीता भेंट की।
        बताते चलें कि रायबरेली की आन बान शान रहे राणा बेनी माधव की जयंती पर आयोजित भाव समर्पण समारोह में बतौर  मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली पहुंच कर जहां  रायबरेली की शोभा बढ़ाई वही रायबरेली के इतिहास को जाना, कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत के क्रम में पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह के साथ पहुंचे भाजपा नेता एवं नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया और उन्हें भगवत गीता भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया, 
 श्री साहू ने बताया कि उन्होंने महराजगंज नगर पंचायत के विकास पर भी कुछ क्षणों तक मुख्यमंत्री जी से वार्ता की और आश्वासन भी पाया, श्री साहू ने कहा कि उनका जीवन हर पल नगर व नगर के विकास के लिए चिंतनीय रहता है,  जब भी उन्हें अवसर मिलता है वह नगर के विकास के लिए हर संभव प्रयास करते रहते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

पीठ पर क्रिकेट कीट और दिल्ली की सड़कों पर तानों का बोझ,इन हालातों से गुजरकर कैसे वर्ल्ड कप तक पहुंचा ये क्रिकेटर

आईआईएमसी विद्यार्थियों ने तपोवन महारोगी सेवा मंडल का किया शैक्षणिक दौरा