कोतवाली परिसर में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव
महराजगंज रायबरेली।
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कोतवाली परिसर में धूमधाम से कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा परिसर में भक्ति जागरण का आयोजन भी किया गया। आयोजित कार्यक्रम में कोतवाली परिसर कृष्ण के भक्ति रंग में सजी धजी दिखी। देर रात प्रसाद वितरण भी किया गया।
बताते चले की गुरुवार की देर शाम कोतवाली परिसर में शिव शक्ति जागरण परिवार द्वारा सुंदर भक्ति जागरण की प्रस्तुति दी गयी इस दौरान राधा कृष्ण की झांकी के साथ साथ भक्तों ने बृज की होली का आनंद भी लिया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे मुकेश शुक्ला के भक्ति गायन एवं "नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की" जन्मोत्सव भजन ने सभी को झूमने एवं भक्तों के मन को आह्लादित कर दिया। कोतवाली परिसर में पहली बार कोतवाल जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी पर इतना आकर्षक एवं भव्य आयोजन किया गया। कोतवाली परिसर व परिसर स्थित मंदिर को सजाने के साथ ही दिव्य भोज का भी आयोजन कोतवाल द्वारा किया गया था।कृष्ण जन्माष्टमी के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू, पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह व कोतवाल जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कलाकारों का अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया वहीं कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने मध्यरात्रि में मंदिर पर पूजा अर्चना करने के पश्चात सभी को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येन्द्र प्रताप सिंह, श्री साईं नाथ सेवा समिति सदस्य विमल रस्तोगी, पवन साहू, महराजगंज प्रेस क्लब पदाधिकारीगण, प्रधान संतोष सिंहासन, राजू खैरहना, ऋषि सिंह, बिल्ला सिंह, डब्बू सिंह, नीलू सिंह, राजकुमार सिंह मोंगा, भोलू सिंह सहित समस्त कोतवाली स्टाफ मौजूद रहा।
Comments