नशे में अभद्रता करने वाले डॉक्टर पी.के. श्रीवास्तव का मामला पकड़ रहा तूल

महराजगंज रायबरेली।
एक तरफ सूबे के उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री लगातार अस्पतालों का भ्रमण कर स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने में लगे हैं।तो वहीं महराजगंज सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही है। कभी सीएचसी के चिकित्सक का बाहर की कमीशन की दवा फोन पर बताने का वीडियो वायरल होता है तो कभी प्राइवेट कर्मी का दवा वितरण केन्द्र में दवाएं रैपर से निकालने का वीडियो वायरल होता है। लेकिन योगी सरकार में भी इन भृष्टाचारियो पर कार्यवाही न होने से चिकित्सक मनमानी पर उतारू हो गए हैं। अपने पूरे कार्यकाल में  विवादों से नाता रखने वाले चिकित्सक डॉ पी के श्रीवास्तव ने तो हद ही कर दी मंगलवार की रात शराब के नशे में  मरीजों का इलाज करने व बाहर की दवा न लाने पर बेटी का इलाज कराने आए पूर्व सभासद आसिफ कुरैशी से अभद्रता करने पर उतारू हो गए,  मामले की शिकायत होने पर भी चिकित्सक पर कार्यवाही न होने से आहत पूर्व सभासद ने शनिवार को चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू की अगुवाई में मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, सभासदों व दर्जनों लोगों के साथ अधीक्षक डॉ राधाकृष्णा से मामले में मुलाकात की। मामले की शिकायत होने के बाद भी कार्यवाही न होने के बावत जानकारी करने पर अधीक्षक ने बताया कि चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही  मामले में कार्यवाही के लिए सीएमओ को भी पत्र लिखा गया  है। संतुष्ट न होने पर अधीक्षक ने भाजपा नेता प्रभात साहू की सीएमओ से फोन पर  वार्ता भी कराई। मामले में भाजपा नेता प्रभात साहू ने बताया कि सीएमओ डॉ वीरेंद्र सिंह से बात हुई है उन्होंने कार्यवाही का आश्वासन दिया है अगर कार्यवाही नहीं हुई तो विवादित चिकित्सक के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं मामले में सीएमओ डॉ वीरेंद्र सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इस दौरान सभासद फिरोज अहमद, कौशर कुरैशी, अंकुर गुप्ता, हाजी जियाउल हक, पूर्व सभासद रामशरण, राघवेन्द्र सिंह, श्रवण वर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ० बी०आर० अम्बेकर शिक्षा सदन इण्टरमीडिएट कॉलेज का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट,एक दूसरे को मिठाई खिला दी बधाई

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में मनाए गए कार्यक्रम