कांग्रेस नगर अध्यक्ष अंकुर जायसवाल व पदाधिकारियों के नेतृत्व में नेत्र शिविर का हुआ आयोजन

महराजगंज रायबरेली
     इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र द्वारा कस्बे के श्री राम जानकी मंदिर में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। एक दिवसीय नेत्र परीक्षण शिविर में कुल 105 नेत्र रोगियों की आंख का परीक्षण कर नि:शुल्क दवाएं वितरित की गई। वहीं 35 नेत्र रोगियों की आंख में मोतियाबिंद होने पर ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।जिनका नि:शुल्क आपरेशन किया जाएगा। बताते चले कि रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी के सौजन्य से कांग्रेस पार्टी के युवा नगर अध्यक्ष अंकुर जायसवाल व अन्य पदाधिकारियों के नेतृव में मंगलवार को कस्बा स्थित श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण में इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र लखनऊ द्वारा नि:शुल्क एकदिवसीय नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें क्षेत्र के कुल 105 मरीजों ने अपनी आंखो कि जांच कराई। जिनमें 35 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। अंकुर जायसवाल ने बताया कि ऑपरेशन के लिए चिन्हित 35 लोगो से ट्रांसपोर्ट की राशि 500 रुपए जमा करा ली गई है। मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 28 अगस्त को लखनऊ ले जाकर ऑपरेशन कराया जायेगा और पुनः उन्हें राम जानकी मंदिर पर सकुशल छोड़ दिया जाएगा। इस मौके पर कृपा शंकर शर्मा ,राजू मिश्रा,सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष प्रिंसू वैश्य,अंकुर गुप्ता(सभासद), फिरोज अहमद (सभासद), नूरुल हसन(सभासद), कौशर कुरैशी, अनुराग अग्रहरी, इरशाद आलम सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ० बी०आर० अम्बेकर शिक्षा सदन इण्टरमीडिएट कॉलेज का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट,एक दूसरे को मिठाई खिला दी बधाई

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में मनाए गए कार्यक्रम