गरीब की झोपड़ी पर चला बुलडोजर, अमीर के पक्के अवैध निर्माण पर एसडीएम मेहरबान


महराजगंज रायबरेली।
उपजिलाधिकारी की अगुवाई में नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी व पुलिस बल के साथ पूरे सुखई स्थित मेला ग्राउण्ड पर फैले अस्थाई अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाया गया। एसडीएम की कार्यवाही से अतिक्रमणकारियों में हड़कम्प मच गया। इस दौरान जेसीबी लगाकर जहां कई झोपड़ियों को तोड़ा गया तो वहीं पक्के शौचालयों को भी निस्तेनाबूत कर दिया गया।
     बताते चलें कि पूर्व में एसडीएम सालिकराम व अधिशाषी अधिकारी अनुराग शुक्ल द्वारा मुनादी करवा मेला ग्राउण्ड खाली कर देने के निर्देश दिये थे। यहीं इससे पहले भी मेला ग्राउंड भूमि गाटा संख्या 186 रकबा 0.815हे0 व खलिहान गाटा संख्या 187 रकबा 0.126 हेक्टेयर तथा गाटा संख्या 188 रकबा 0.253 हेक्टेयर दर्ज है जिस पर अतिक्रमणकारियों द्वारा झुग्गी झोपड़ी बना कब्जा किया गया था। यही नही मेला ग्राउण्ड की जद में कुछ पक्के मकान भी बने हुए हैं। नगर पंचायत की सीमा वृद्धि में पूरे सुखई का मेला ग्राउण्ड भी सम्मिलित हो गया। जिसके बाद से नगर पंचायत द्वारा कई बार अतिक्रमणकारियों को आगाह किया गया। बुुधवार को एसडीएम सालिकराम अधिशाषी अधिकारी अनुराग शुक्ल पुलिस बल व नगर पंचायत की जेसीबी ले मेला ग्राउण्ड पहुंच गये। इस दौरान उन्होने झुग्गी झोपड़ियों को तो गिरवा दिया परन्तु पक्के निर्माण को छू तक न सके। मामले में उपजिलाधिकारी सालिक राम ने बताया कि मेला ग्राउंड से अतिक्रमण हटवाया गया है जो स्थाई निर्माण है वो न्यायालय में विचाराधीन है।


शौचालयों को गिरवाकर उड़ाया स्वच्छ भारत मिशन का मखौल
      एक ओर देश के प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर घर तक शौचालय बनवा रहे है, तो वहीं अतिक्रमण के नाम पर एसडीएम व ईओं ने मेला ग्राउण्ड की जद में बने स्थाई निर्माण को तो हाथ नही लगाया परन्तु तीन पक्के शौचालयों को जोसीबी से गिरवा दिया।

पूर्वजों की समाधि बराबर कराने का आरोप

       मेला ग्राउण्ड में अतिक्रमण हटाने पहुंचे एसडीएम व ईओं पर अतिक्रमण के नाम पर पुरखों की बनी समाधि भी ध्वस्त कर बराबर कर देने की बात सामने आायी है। पूरे सुखई निवासी मनोज कुमार ने बताया कि मेेरे दादा दादी व उनके पूर्वजों की समाधि काफी अर्से से बनी हुई है। जिसे अतिक्रमण के नाम पर तोड़कर बराबर करा दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ० बी०आर० अम्बेकर शिक्षा सदन इण्टरमीडिएट कॉलेज का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट,एक दूसरे को मिठाई खिला दी बधाई

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में मनाए गए कार्यक्रम