महराजगंज प्रेस क्लब व कोतवाली पुलिस सहित दर्जनों जगह पर हुआ भंडारे का आयोजन

महराजगंज रायबरेली
ज्येष्ठ के चौथे बड़े मंगल पर कस्बे सहित पूरे क्षेत्र में बजरंगी बली के जयकारों के साथ जगह जगह भण्डारों की धूम रही। थाना परिसर के बाहर कोतवाल जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा छोला ,चावल व बूंदी का वितरण कराया गया, पंजाब नेशनल बैंक के सामने बैंक मैनेजर व त्रिलोचन मौर्य ,नगर पंचायत के सामने  अजय गुप्ता उर्फ बउवा, अतुल गुप्ता व बंटी गुप्ता द्वारा भण्डारा, प्रभात चौधरी के द्वारा राजकीय बालिका इण्टर कालेज के सामने, पराग डेरी के सामने सुरेश मौर्य द्वारा शरबत वितरण किया गया , हनुमान गढ़ी मन्दिर पर हर मंगलवार की तरह मन्दिर कमेटी के सदस्यों द्वारा भण्डारे का आयोजन किया गया।
इसी के साथ महराजगंज प्रेस क्लब व श्री सांईनाथ सेवा समिति के द्वारा भी क्लब कार्यालय के सामने भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें चना, पना का वितरण किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय लोगो सहित आने जाने वाले राहगीरों ने प्रसाद गृहण किया तो वहीं लोगो ने वितरण किए जाने वाले पना की जमकर सराहना की। भण्डारें में प्रमुख रूप से तहसीलदार अनिल पाठक , क्षेत्राधिकारी रामकिशोर सिंह, कोतवाल जितेन्द्र प्रताप सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू, कमलेश रस्तोगी, विजय वैश्य , शिक्षक संघ अध्यक्ष विनोद अवस्थी, सुरेन्द्र शर्मा, विद्यासाागर अवस्थी, व्यापार मण्डल अध्यक्ष रिंकू जायसवाल, संरक्षक मातादीन पासी , श्री सांई नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील मौर्य, महामंत्री विमल रस्तोगी, महराजगंज प्रेस क्लब अध्यक्ष आनन्द सिंह, संरक्षक प्रेम जायसवाल, राजेश मिश्रा, महामंत्री पवन साहू , एके श्रीवास्तव, सुशील पाण्डेय, अमित सिंह, अमित त्रिपाठी, शिवम अवस्थी, टीपी यादव, अशोक यादव, पप्पू यादव, कोशिश जायसवाल उर्फ माइकल के अलावा सूर्य प्रकाश वर्मा, रोहित मिश्रा,फिरोज अहमद( सभासद),सचिन त्रिपाठी(मिंटू) सहित क्षेत्रीय गणमान्य लोगो ने प्रसाद गृहण कर प्रभु की कृपा प्राप्त की।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ० बी०आर० अम्बेकर शिक्षा सदन इण्टरमीडिएट कॉलेज का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट,एक दूसरे को मिठाई खिला दी बधाई

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में मनाए गए कार्यक्रम