शिवशक्ति ट्रेडर्स के प्रोपराइटर शिवकुमार मौर्य उर्फ बच्चन ने किया भंडारे का आयोजन

महराजगंज रायबरेली
ज्येष्ठ माह में जहां एक ओर मंगलवार को जगह जगह भण्डारों का आयोजन देखा जाता हैं वहीं कुछ लोग शनिवार को भी भण्डारे का आयोजन कर हनुमन्त लला का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। क्षेत्र के हैदरगढ़ मार्ग स्थित शिवशक्ति  ट्रेडर्स के प्रोपराइटर शिवकुमार मौर्य उर्फ बच्चन ने अपने प्रतिष्ठान पर भण्डारे का आयोजन किया। सुबह से शुरू हुए भण्डारे में आस पड़ोस सहित दूर दराज व मार्ग में आने जाने वाले लोगो ने रूक रूक कर प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद में सब्जी पूड़ी व बूंदी का लोगो ने जमकर लुप्त उठाया। इस दौरान शिवकुमार , राजू मौर्य, सुनील मौर्य ,पवन साहू, सुशील  पाण्डेय, उमेश गुप्ता, पुत्तन सिंह(पूर्व प्रधान),राम कैलाश सहित सैकड़ों भक्तों ने हनुमन्तलला का प्रसाद ग्रहण कर पुण्यलाभ प्राप्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

पीठ पर क्रिकेट कीट और दिल्ली की सड़कों पर तानों का बोझ,इन हालातों से गुजरकर कैसे वर्ल्ड कप तक पहुंचा ये क्रिकेटर

आईआईएमसी विद्यार्थियों ने तपोवन महारोगी सेवा मंडल का किया शैक्षणिक दौरा