पाली गांव निवासी उदय सिंह के घर पर हो रही सूटिंग


महराजगंज रायबरेली
महराजगंज कस्बे के नजदीक सड़क किनारे स्थित पाली गांव के एक घर में हो रही तेलगु फिल्म की सूटिंग की वजह से घंटों सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान तेलगु फिल्म की अभिनेत्री अप्सरा रानी व अभिनेता मानस द्वारा "प्यारा कुल्हड़" की सूटिंग चल रही थी जिसे देखने के लिए आस पास के लोगों का मजमा लगा रहा।
 यही नहीं लोगों की भीड की वजह से महराजगंज से हैदरगढ़ मुख्य सड़क मार्ग पर चलने वाले वाहनों की लम्बी कतार देखने को मिली जिसके कारण घंटों सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही और आवागमन बाधित रहा। सूटिंग कर रहे लोगों के मुताबिक इस फिल्म का नाम "प्यारा कुल्हड़" बताया गया है जिसमें अभिनेता मानस व अभिनेत्री अप्सरा रानी द्वारा कई सीन सूट किए गए। फ़िल्म की सूटिंग पाली निवासी उदय सिंह के घर पर की जा रही है।फिल्म के सेट पर काम करने वाले जब्बार अकरम ने बताया कि हमें ज्यादा कुछ जानकारी नही है। इस फिल्म को कई अलग अलग जगहों पर सूट किया जाएगा। इस दौरान फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारी देने से निर्माता निर्देशक कतराते रहे।


इनसेट-  सूट की जा रही फिल्म में हीरो के घर से अभिनेत्री के निकलने व उसी समय हीरो की अपने घर पर साइकिल से इंट्री करते हुए अभिनेत्री को बार बार मुड़कर देखते हुए फिल्मांकन किया जा रहा था। जिसके चलते घर के बाहर भीड़ के कारण सड़क पर जाम जैसी स्थिति बनी रही।

Comments

Popular posts from this blog

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में मनाए गए कार्यक्रम

डॉ० बी०आर० अम्बेकर शिक्षा सदन इण्टरमीडिएट कॉलेज का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट,एक दूसरे को मिठाई खिला दी बधाई