स्वदेश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र - छात्राओं ने भी किया स्कूल का नाम रोशन
सरस्वती स्कूल के छात्र - छात्राओं ने भी क्षेत्र के साथ साथ अपने परिवार का नाम रोशन किया। इस स्कूल में हाईस्कूल के एक छात्र ने 91.6प्रतिशत व इंटर की छात्रा ने 79 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल का नाम रोशन किया।
बताते चले कि शनिवार को यूपी बोर्ड का रिजल्ट आते ही कहीं छात्र तो कहीं छात्राएं बाजी मारते नजर आए।वही कस्बा स्थित स्वदेश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के छात्र आयुष श्रीवास्तव ने 600 में से 550 अंक लाकर 91.6 प्रतिशत व इंटर की छात्रा अंजली वर्मा ने 500 में से 395 अंक लाकर 79 प्रतिशत अंक लाकर क्षेत्र व स्कूल का मान बढ़ाया। हाईस्कूल के छात्र आयूष श्रीवास्तव ने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन का श्रेय विद्यालय के अध्यापक व अपने अभिभावकों को बताया।वही आयूष श्रीवास्तव के पिता दुर्गा शंकर श्रीवास्तव पेशे से किसान व मां आरती श्रीवास्तव गृहणी है।रिजल्ट निकलते ही आयुष के घर बधाई देने वालो का तांता लगा रहा।वही विद्यालय के अध्यापकों व गांव के लोगो ने मुंह मीठा कराकर आशीर्वाद व बधाई दी।वही विद्यालय के प्रधानाचार्य राम प्रताप सिंह ने बताया कि हमारा पूरा प्रयास बच्चों को उनके भविष्य की ऊंचाइयों तक पहुंचाना होता है।विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षकों ने उत्तीर्ण छात्र - छत्राओं को बधाई दी।
Comments