उच्चधिकारियों के सामने चैन की नींद लेते साहब हो गए कैमरे में कैद


महराजगंज रायबरेली।
शनिवार को उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हो रहे सम्पूर्ण समाधान दिवस में जहां एक ओर उपजिलाधिकारी शिकायतों की सुनवाई में व्यस्त रहे, तो वहीं सभागार में बैठे गन्ना विभाग के निरीक्षक राजेश्वर अपनी कुर्सी पर बेधड़क सोते नजर आये। इस दौरान समाधान दिवस में कुल 115 शिकायतें आयी। जिसमें पूर्व में आई शिकायतों का निपटारा न होने के चलते शिकायत कर्ता बार -बार चक्कर लगा रहे हैं। जिसमें सबसे   अधिक शिकायतें  राजस्व विभाग की 79 , पुलिस की 22 विकास की 4 एवं अन्य 10 शिकायतें आयी। जिसमें 16 शिकायतों का निराकरण मौके पर कराया गया। आयी हुई शिकायतों को सम्बन्धित अधिकारियों कर्मचारियों को देते हुए उपजिलाधिकारी सालिकराम ने एक सप्ताह में समस्याओं का निराकरण करने की बात कही। उन्होने कहा कि शिकायत के निस्तारण में लापरवाही न की जाय जल्द से जल्द और गुणवत्तापूर्ण शिकायत का निस्तारण किया जाये ताकि फरियादी दोबारा तहसील के चक्कर न काटे। इस दौरान उपजिलाधिाकारी सालिकराम के अलावां सीओ रामकिशोर सिंह, तहसीलदार अनिल कुमार पाठक, नायब तहसीलदार सत्य प्रकाश गुप्ता, खण्ड विकास अधिकारी शकील अहमद सहित क्षेत्रीय लेखपाल व अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


👇👇👇👇👇👇👇

https://youtu.be/XRC7yP_S4DE

लिंक पर क्लिक करें।और चैनल को सब्सक्राइब करें।

Comments

Popular posts from this blog

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

पीठ पर क्रिकेट कीट और दिल्ली की सड़कों पर तानों का बोझ,इन हालातों से गुजरकर कैसे वर्ल्ड कप तक पहुंचा ये क्रिकेटर

आईआईएमसी विद्यार्थियों ने तपोवन महारोगी सेवा मंडल का किया शैक्षणिक दौरा