सौभाग्य वस्त्रालय का हुआ उद्घाटन

महराजगंज रायबरेली।
कस्बे के रन्धावा मार्ग स्थित वर्मा मार्केट में सौभाग्य वस्त्रालय का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। सौभाग्य वस्त्रालय के प्रोपराइटर राजकुमार गुप्ता व सूरज गुप्ता ने वस्त्रालय के उद्घाटन अवसर पर सुन्दरकाण्ड का पाठ करा विधि विधान से हवन पूजन कर दुकान का शुभारम्भ किया। प्रोपराइटर सूरज गुप्ता ने बताया कि वस्त्रालय में लेटेस्ट फैसन डिजाइन की साड़िया व पैंट-शर्ट तथा अन्य कपड़े उचित दाम पर उपलब्ध होंगे। जिससे अब लोगो को साड़ी खरीदने के लिए रायबरेली या लखनऊ नही जाना पड़ेगा। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के लोगो ने पहुंचकर उन्हे शुभकामनांए दी। इस मौके पर व्यापार मण्डल संरक्षक विमल रस्तोगी, एमडी पासी, अध्यक्ष रिंकू जायसवाल, मुकेश मोदनवाल, विनीत वैश्य, अंकुर गुप्ता, महराजगंज प्रेस क्लब अध्यक्ष आनन्द सिंह, भाजपा नेता प्रभात साहू, पवन साहू सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

पीठ पर क्रिकेट कीट और दिल्ली की सड़कों पर तानों का बोझ,इन हालातों से गुजरकर कैसे वर्ल्ड कप तक पहुंचा ये क्रिकेटर

आईआईएमसी विद्यार्थियों ने तपोवन महारोगी सेवा मंडल का किया शैक्षणिक दौरा