लेडी सिंघम रेखा सिंह को मिली मील एरिया थानाध्यक्ष की कुर्सी

रायबरेली
        नवांगतुक पुलिस अधीक्षक ने आते ही दो थाना इंचार्ज को बदल दिया है। जिसमें लेडी सिंघम कहीं जाने वाली रेखा सिंह को मील एरिया की कमान सौंपी गई है।
    बताते चले कि जिले में अपराध मुक्त माहौल बनाए रखने और आमजनों में पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने के लिए नवांगतुक पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने दो थाना इंचार्ज बदल दिए। काम में लापरवाही व अपराध पर प्रभावी नियंत्रण न रख पाने और कार्यवाही न करने के चलते एसपी ने गुरुबक्सगंज थाना प्रभारी को पुलिस लाइन भेज दिया है। साइबर सेल प्रभारी बृजेश कुमार राय को गुरुबक्सगंज का प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही मील एरिया थाना प्रभारी की लगातार शिकायत व बीते दिनों करणी सेना भारत जिलाध्यक्ष व अमावा  प्रधान संघ अध्यक्ष ऋषि सिंह द्वारा सैकड़ो ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन भी किया गया था। जिसको देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मील एरिया थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे को पीआरओ पुलिस अधीक्षक नियुक्त करने के साथ ही लेडी सिंघम की ख्याति अर्जित करने वाली रेखा सिंह को मील एरिया थाने की कमान सौंपी है।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ० बी०आर० अम्बेकर शिक्षा सदन इण्टरमीडिएट कॉलेज का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट,एक दूसरे को मिठाई खिला दी बधाई

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में मनाए गए कार्यक्रम